24 न्यूज अपडेट. नेशनल डेस्क। पुणे के पोर्श कार केस में नाबालिग आरोपी की मां को आज गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस कमिश्नर अमितेश कुमार ने मीडिया को बताया कि नाबालिग आरोपी की मां शिवानी अग्रवाल पर अपने बेटे का ब्लड सैंपल बदलवाने के लिए अपना ब्लड सैंपल देने और डॉक्टरों को मोटी रकम देने का आरोप है। शिवानी अग्रवाल पिछले कुछ दिनों से घर से गायब थीं। देर रात अरेस्ट किया गया। मां ने अपना ब्लड सेंपल दे दिया ताकि बेटे के नशे में होने का पता ही ना चले। पुणे क्राइम ब्रांच अब मां से पूछताछ करेगी। आपको बता दें कि पुणे के कल्याणी नगर इलाके में 18-19 मई की दरम्यानी रात को 17 साल 8 महीने के एक लड़के ने बाइक सवार युवक-युवती को टक्कर मारी थी, जिससे दोनों की मौत हो गई। आरोपी 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पोर्श कार चला रहा था और नशे में था। उसे 5 जून तक के लिए बाल सुधार गृह भेजा गया है। इस मामले में आरोपी की मां सहित अब तक 11 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। नाबालिग के पिता को 21 मई और दादा को 25 मई को गिरफ्तार किया गया था। इसके अलावा ससून अस्पताल के दो डॉक्टर, एक स्टाफ और पब के मालिक-मैनेजर और स्टाफ सहित 8 लोग शामिल हैं। आपको बता दें कि ब्लड सेंपल ससून अस्पताल में दिया गया था और डॉ अजय तावरे और चीफ मेडिकल ऑफिसर डॉ श्रीहरि हलनोर पर आरोप है कि उन्होंने ब्लड सैंपल चेंज कर दिया। पुणे के ससून अस्पताल के डॉ. तावड़े ससून और डॉ. हलनोर को अस्पतालएक स्टाफ अतुल घाटकांले के साथ 27 मई को ही गिरफ्तार किया जा चुका है। तीनों ने आरोपी की मेडिकल रिपोर्ट ब्लड बदल कर तैयार की थी ताकि यह साबित हो सके कि सेंपल में शराब का अंश नहीं था। डॉ. हलनोर ने पूछताछ में बताया कि ब्लड सैंपल बदलने के लिए आरोपी के पिता विशाल अग्रवाल और उनके बीच 50 लाख रुपए की डील हुई थी। विशाल अग्रवाल ने डॉ. अजय तावड़े से संपर्क किया था। दोनों के बीच 15 बार वॉट्सऐप कॉल पर बात हुई। तावड़े के कहने पर विशाल अग्रवाल ने पहली किस्त के 3 लाख रुपए दिए थे। डॉ. हेलनोर के घर से 2.5 लाख रुपए और अस्पताल के कर्मचारी के घर से 50 लाख रुपए बरामद किए गए हैं। इधर केस में एक और अपडेट आई है कि जुवेनाइल बोर्ड ने नाबालिग से पूछताछ करने के लिए पुलिस को इजाजत दे दी है। अब सहायक पुलिस आयुक्त और दो महिला पुलिस अधिकारी उससे पूछताछ करेंगे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation रहिमन पानी राखिये : 98 घंटे से नहीं आया पानी, जिला प्रशासन को ज्ञापन देेते ही आ गया….. अधीनस्थ बोर्ड एसएसओआईडी पर भेजेगा ओएमआर शीट