24 न्यूज अपडेट पाली। राजस्थान के पाली जिले के देसूरी थाना क्षेत्र में लेपर्ड (तेंदुआ) ने दो अलग-अलग घटनाओं में बाइक सवारों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। पहली घटना सोमवार रात और दूसरी घटना मंगलवार सुबह घटी। सोमवार रात 9 बजे भोप सिंह गुड़ा रोड पर नारायण लाल गरासिया (40) को घायल किया। नारायण लाल अपने साले नेनाराम के साथ बाइक से खेत से घर लौट रहे थे। रास्ते में एक लेपर्ड ने उनकी बाइक का पीछा किया और 500 मीटर तक दौड़ने के बाद छलांग लगाकर नारायण की पीठ पर पंजा मारा। हमला करने के बाद लेपर्ड जंगल की तरफ भाग गया। बाइक गिरने से नारायण घायल हो गए। उन्हें देसूरी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी प्रकार मंगलवार सुबह 8ः30 बजेघाणेराव इलाके का गुड़ा भोप सिंह गांव में राजूराम भील (22) बाइक से खेत जा रहे थे। रास्ते में घात लगाए बैठे लेपर्ड ने उनकी बाइक का पीछा किया और आधा किलोमीटर तक भागा। दहशत के कारण राजूराम की बाइक बेकाबू होकर फिसल गई। गिरने से उनके सिर में चोट आई। घायल अवस्था में वे 10 किलोमीटर तक बाइक चलाकर देसूरी अस्पताल पहुंचे। वन विभाग की प्रतिक्रिया है कि घटनास्थल के पास पिंजरा और ट्रैप कैमरे लगाए जाएंगे। घायलों को मुआवजा देने के लिए फाइल तैयार की जा रही है। रेंजर बोले कि पहले भी लेपर्ड की गतिविधियां देखी गई हैं। स्थानीय निवासियों की शिकायतें दर्ज की गई हैं। ग्रामीणों की चिंता है कि लेपर्ड की बढ़ती आबादी और उनकी गतिविधियों ने ग्रामीणों के बीच दहशत फैला दी है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में सुरक्षा उपाय बढ़ाने की मांग की है। दोनों घटनाएं वन्यजीवों और इंसानों के बीच बढ़ते संघर्ष को उजागर करती हैं। वन विभाग को तत्काल सुरक्षा उपाय और मुआवजा प्रदान करने की आवश्यकता है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation जालोर के बिजनेसमैन की लखनऊ में मिली न्यूड लाश, पत्नी के आधार पर साथ ठहरी गर्लफ्रेंड फरार *शाहपुरा जिला बचाओ आंदोलन 20 वे दिन भी अनवरत जारी*