Advertisements
24 न्यूज़ अपडेट उदयपुर। शहर से सटे बड़गांव पंचायत क्षेत्र में स्थित वामेश्वर महादेव मंदिर (पालड़ी महादेव जी) पर आगामी 26 अगस्त को जन्माष्टमी पर्व पर पारंपरिक मेला लगेगा। बड़गांव सरपंच संजय शर्मा ने बताया कि उदयपुर शहर से करीब पांच किलोमीटर दूर साईफन-बड़गांव-चिकलवास रोड पर स्थित वामेश्वर महादेव मंदिर पर मेले की तैयारियां शुरू कर दी गई है। मेले में बड़गांव की गवरी खास आकर्षण का केंद्र रहेगी। पंचायत समिति सदस्य भुवनेश व्यास ने बताया कि मेले में कोई भी व्यक्ति स्टॉल लगा सकेगा। स्टॉल लगाने वालो से बड़गांव पंचायत कोई शुल्क नहीं लेगी। स्टॉल के आसपास सफाई की जिम्मेदारी दूकानदार की रहेगी।अरावली पहाड़ियों के बीच लगने वाले मेले का समय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा।

