24 न्यूज ब्यूरो। कांग्रेस नेता अरविंदर सिंह लवली ने आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। दिल्ली कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रहे और हाल ही में कांग्रेस का दामन छोड कर जाने वाले अरविंदर सिंह लवली आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन से नाराज चल रहे थे। लवली ने संकेत दे दिए थे कि वे बीजेपी में शामिल होगे और आखिर उनका पार्टीग्रहण संस्कार का समय आज आ ही गया। लोकसभा चुनाव के बीच दिल्ली में कांग्रेस को बड़ा झटका माना जा रहा हैं। लवली के अलावा कांग्रेस के पूर्व विधायक राज कुमार चौहान, नसीब सिंह, नीरज बसोया और पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमित मलिक दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में भाजपा में शामिल हुए. सभी कांग्रेसी नेताओं ने दिल्ली बीजेपी मुख्यालय में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। दिल्ली में अब भाजपा का कुनबा और बडा हो चला है। दिल्ली में लोकसभा का चुनाव कांग्रेस आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन के तहत लड़ रही है। कांग्रेस तीन सीटों पर चुनाव लड़ रही है जबकि आम आदमी पार्टी चार सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार रही है. ऐसे अरविंदर सिंह लवली समेत पूर्व विधायक राजकुमार चौहान, नसीब सिंह, नीरज बसोया और पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमित मलिक के बीजेपी में चले जाने से कांग्रेस के लिए आगे की राह मुश्किलों भरी हो सकती है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation शक्तिनगर, उदयपुर का बदला नज़ारा 24 News Update 04052024 Epaper- 63