उदयपुर। भाजपा में कल सिंधी समाज के लोग शामिल बड़ी संख्या में शामिल हुए थे, अब खबर आ रही है कि तैलिक साहू समाज में भी पार्र्टी ने सेंधमारी की है। भाजपा में शामिल होने वालों में कई कांग्रेस के पदाधिकारी भी हैं। पटेल सर्कल स्थित भाजपा कार्यालय में भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष चंपालाल गेदर की उपस्थिति में एवं शहर विधायक ताराचंद जैन, भाजपा जिला अध्यक्ष रविंद्र श्रीमाली, उपमहापौर नगर निगम पारस सिंघवी, लोकसभा प्रभारी प्रमोद सामर, युधिस्ठिर कुमावत, ओबीसी प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश शर्मा एवं ओबीसी जिला अध्यक्ष बाबूलाल ओड और पार्षद देवेंद्र साहू के सानिध्य में तैलिक साहू समाज के अध्यक्ष एवं कांग्रेस के पूर्व पार्षद कैलाश साहू के साथ 111 समाज बंधुओ ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की, उनके साथ साहू भुवाणा बैठक अध्यक्ष पिंटू साहू, साहू सेवक संघ अध्यक्ष धीरज पंडीयार, नवयुवक दल अध्यक्ष दिनेश साहू, कांग्रेस ओबीसी पदाधिकारी अंबालाल दया, कांग्रेस ओबीसी पदाधिकारी मोहन मंगरौरा, कांग्रेस ओबीसी पदाधिकारी प्रकाश डुंगरिया, पुष्कर गटकनिया, विनोद साहू, घनश्याम साहू, मीठालाल साहू, भेरूलाल साहू, किशन डुंगरिया, मोहनलाल साहू, हेमेंद्र बंदवाल, सहित साहू समाज के 111 सदस्यों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी में शामिल होने के बाद इनका भी वही स्टेटमेंट है जो आजकल कॉमन हो चुका है- मोदी जी की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी का दामन थामा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation जेईई मेन मे उदयपुर संभाग से सर्वाधिक चयन रेडिएंट एकेडमी से वोट का निशान कल दिला रहा है यहां-यहां छूट और आकर्षक ऑफर