24 न्यूज अपडेट उदयपुर। भारत संचार निगम लिमिटेड -बीएसएनएल एवं विनर स्पीच एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड गुड़गांव के मध्य एक अनुबंध किया गया है, जिसके तहत उदयपुर बीजनेस एरिया बीएसएनएल के पांच दूरभाष केन्द्रों की छतों पर कुल 190 किलोवाट के सोलर पावर प्लांट लगाए जाएंगे। इस करार के अनुसार बीएसएनल अपने दूरभाष केन्द्रों की छत फर्म को उपलब्ध करवाएगा और फर्म 25 साल के लिए बीएसएनल को विद्युत आपूर्ति करेगी।पूरे राजस्थान में इस तरह के प्लांट 39 दूरभाष की केन्द्रों की छतों पर कुल 1500 किलोवाट के संयंत्र लगाए जाएंगे। इस अवसर पर महाप्रबंधक दूर संचार जिला उदयपुर हरिप्रसाद मीणा ने कहा कि नवीनीकरण ऊर्जा के क्षेत्र में बीएसएनएल का यह अभूतपूर्व कदम है। पर्यावरण की रक्षा के लिए बीएसएनएल पूर्व में भी उदयपुर में 48 ॉ के सोलर पावर प्लांट लगता चुका है। वर्तमान में बीएसएनएल अपने 4ळ टॉवर पर भी अधिकतर जगहों पर सोलर पावर का इस्तेमाल कर रहा है। इस अवसर पर महाप्रबंधक उदयपुर हरिप्रसाद मीणा, अधिशाषी अभियंता सुरेश कुमार, उपमंडल अभियंता महेश सोलंकी एवं किरण पालीवाल उपस्थित थे । Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation अज्ञात युवको द्वारा SAFEXPRESS कम्पनी के डिलीवरी बॉय पर किये जान लेवा हमले का खुलासा चिकित्सा विभाग में 50 हजार पदों पर होगी भर्ती