24 न्यूज अपडेट उदयपुर। भारत संचार निगम लिमिटेड -बीएसएनएल एवं विनर स्पीच एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड गुड़गांव के मध्य एक अनुबंध किया गया है, जिसके तहत उदयपुर बीजनेस एरिया बीएसएनएल के पांच दूरभाष केन्द्रों की छतों पर कुल 190 किलोवाट के सोलर पावर प्लांट लगाए जाएंगे। इस करार के अनुसार बीएसएनल अपने दूरभाष केन्द्रों की छत फर्म को उपलब्ध करवाएगा और फर्म 25 साल के लिए बीएसएनल को विद्युत आपूर्ति करेगी।
पूरे राजस्थान में इस तरह के प्लांट 39 दूरभाष की केन्द्रों की छतों पर कुल 1500 किलोवाट के संयंत्र लगाए जाएंगे। इस अवसर पर महाप्रबंधक दूर संचार जिला उदयपुर हरिप्रसाद मीणा ने कहा कि नवीनीकरण ऊर्जा के क्षेत्र में बीएसएनएल का यह अभूतपूर्व कदम है। पर्यावरण की रक्षा के लिए बीएसएनएल पूर्व में भी उदयपुर में 48 ॉ के सोलर पावर प्लांट लगता चुका है। वर्तमान में बीएसएनएल अपने 4ळ टॉवर पर भी अधिकतर जगहों पर सोलर पावर का इस्तेमाल कर रहा है। इस अवसर पर महाप्रबंधक उदयपुर हरिप्रसाद मीणा, अधिशाषी अभियंता सुरेश कुमार, उपमंडल अभियंता महेश सोलंकी एवं किरण पालीवाल उपस्थित थे ।
पर्यावरण सुरक्षा की दिशा मे बीएसएनएल की पहल, बीएसएनएल के दूरभाष केन्द्रों की छतों पर लगेंगे सोलर पॉवर प्लांट

Advertisements
