Site icon 24 News Update

पधारो म्हारा इंदर राजा, सलूंबर से परसाद तक झमाझम बारिश…

Advertisements

24 न्यूज अपडेट सलूंबर। बधाई हो, तपती गर्मी में बादलों की टोलियां लेकर इंदर राजा पधार चुके हैं। अभी उनकी लोकेशन सलूंबर से परसाद तक है और धीरे धीरे कारवां मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार लगातार आगे बढता ही जा रहा है। इस झमाझम ने दिल खुश कर दिया। गर्मी काफूर हो गई। लोगो ने राहत की सांस ली। हमारे अत्यांत मेधावी सलूंबर संवाददता ने रिपोर्ट दी है कि सलूंबर में दोपहर बाद कुछ क्षेत्रों में बारिश के साथ तेज हवाएं चली। इससे लोगों को गर्मी की तपिश से राहत मिली। जिले के सराडा, सेमारी , परसाद और चावंड सहित कई क्षैत्र में बूंदा-बांदी से मौसम सुहाना हो गया है। बारिश का यह दौर अगले 24 घंटे भी जारी रहेगा और बारिश का दायरा भी बढेगा।

Exit mobile version