24 न्यूज अपडेट. उदयपुर। लेकसिटी प्रेस क्लब की ओर से सांस्कृतिक संध्या एवं पत्रकार सम्मान समारोह रविवार को दी सीक्रेट रिसोर्ट में आयोजित हुआ। इससे पूर्व सुबह गणतंत्र दिवस पर क्लब भवन पर ध्वजारोहण किया गया। लेकसिटी प्रेस क्लब अध्यक्ष कुलदीप सिंह गहलोत ने बताया कि प्रतिवर्ष होने वाले इस कार्यक्रम में क्लब के जुड़े पत्रकार, पदाधिकारी व पत्रकार परिवार शामिल होते है। सांस्कृतिक संध्या में पत्रकार परिवार के बालक-बालिकाओं ने विभिन्न प्रस्तुतियां देकर समां बांधा। बालक-बालिकाओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम के दौरान राजस्थानी लोकनृत्य कलाकार नेहा मीणा व रमीला जोगी ने लोकनृत्य की प्रस्तुतियां दी। क्लब की ओर से उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इसके बाद पत्रकार सम्मान समारोह में उल्लेखनीय सेवाएं देने वाले पत्रकारों को अलग-अलग श्रेणी में पत्रकार सम्मान से सम्मानित किया गया।सम्मानित होने वाले पत्रकारों में आनंदीलाल शर्मा एवं प्रमिला देवी शर्मा वरिष्ठ पत्रकार सम्मान रफीक एम. पठान, जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ पत्रकार सम्मान की प्रिंट मीडिया की श्रेणी में भावेश जाट व इलेक्ट्रोनिक मीडिया की श्रेणी में यह सम्मान अभिमन्यु राजमाली व उदयपुर न्यूज पत्रकार सम्मान (स्मृति- स्व. डी.आई. खान) अब्दुल लतीफ को प्रदान किया गया। इसी तरह प्रिंट व इलेक्ट्रोनिक मीडिया का जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ महिला पत्रकार सम्मान विनिता गौड़, न्यूज 91 पत्रकार सम्मान (स्मृति- स्व. चन्द्रमोहन खाब्या) कमल वसीटा को, प्रेरणा महिला पत्रकार सम्मान (स्मृति- स्व. तरूश्री शर्मा) ज्योति जगन को, ए.बी. न्यूज नवोदित पत्रकार सम्मान (स्मृति- स्व. चन्द्रेश व्यास) मयूर जोशी को, ज्योतिषाचार्य स्व. पंडित नंदकिशोर शर्मा पत्रकार सम्मान कैलाश सांखला को देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित पत्रकारों को शॉल व प्रशस्ति प्रदान किए गए। पत्रकारों को यह सम्मान अतिथि के रूप में मौजूद उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत, भाजपा नेता जिनेन्द्र शास्त्री, कांग्रेसी नेता पंकज शर्मा व क्लब के वरिष्ठजनों ने प्रदान किये। इस अवसर पर क्लब से जुड़े वरिष्ठ पदाधिकारी, पूर्व अध्यक्ष व क्लब से जुड़े पत्रकार मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जयश्री नागदा ने किया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation फतहसागर की पाल, बच्चों की प्रस्तुतियों ने रिझाया, माननीय राज्यपाल व मुख्यमंत्री की गरिमामयीउपस्थिति में हुई सांस्कृतिक संध्या प्रताप गौरव केन्द्र में फहराया राष्ट्रीय ध्वज