24 न्यूज अपडेट, उदयपुर। उदयपुर जिले के ओगणा थाना क्षेत्र में पत्नी के साथ मारपीट करने के आरोप में फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके पति दिनेश ने 23 मार्च 2025 को शराब के नशे में घर में घुसकर उसे जलती लकड़ी से मारपीट की, जिससे महिला के दोनों हाथ और पीठ झुलस गए। महिला ने इस हमले के बाद पानरवा अस्पताल में इलाज कराया, फिर उसे उदयपुर रेफर किया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर योगेश गोयल के निर्देशानुसार और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजना सुखवाल के मार्गदर्शन में ओगणा थानाधिकारी रामावतार और उनकी टीम ने तकनीकी सहायता और सूचना के आधार पर आरोपी दिनेश को गिरफ्तार किया। आरोपी को पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
इस मामले में पुलिस टीम में शामिल थेः रामावतार, थानाधिकारी, ओगणा, शंकर लाल, स.उ.नि., हिम्मतराम, कांस्टेबल (3026), दिनेश, कांस्टेबल (2856)] रामेश्वर मीना, कांस्टेबल (3163), किशन लाल, कांस्टेबल (2316), मोहन मीणा, कांस्टेबल (3125), महेश कुमार, कांस्टेबल (3201)
पत्नी के साथ मारपीट करने के मामले में फरार आरोपी पति गिरफ्तार

Advertisements
