24 News update उदयपुर। गोगुंदा थाना क्षेत्र में दुष्कर्म के एक मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने महिला को घर छोड़ने का झांसा देकर ट्रक में बिठाया और रास्ते में उसके साथ दुष्कर्म किया था। पुलिस के अनुसार 7 मार्च 2026 को पीड़िता अपने घर से ससुराल जाने के लिए निकली थी। रास्ते में आरोपी भेरूसिंह ने उसे घर छोड़ने की बात कहकर ट्रक में बैठा लिया। इसके बाद आरोपी ने पीड़िता को डराकर ट्रक में ही उसके साथ दुष्कर्म किया।
मामले में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया गया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल स्वरूप मेवाड़ा और वृताधिकारी गोपाल चंदेल के सुपरविजन में थानाधिकारी श्याम सिंह के नेतृत्व में टीम ने आसूचना और तकनीकी सहयोग के आधार पर आरोपी भेरूसिंह पुत्र लालसिंह निवासी चूंडावतों का गुड़ा, रावलिया खुर्द को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहा था। पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले में आगे की जांच जारी है। थानाधिकारी श्याम सिंह और कांस्टेबल योगेन्द्र सैन (विशेष भूमिका) ने कार्रवाई में अहम योगदान दिया।
दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, ट्रक में वारदात को दिया था अंजाम

Advertisements
