24 News Update राजसमंद, 3 जुलाई। राजसमंद में 8 दिन पहले प्रतापपुरा पुलिया पर गर्दन कटी हालत में मिली युवक की लाश की गुत्थी बुधवार को सुलझ गई। इस सनसनीखेज हत्याकांड की साजिश खुद मृतक की पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर रची थी। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके प्रेमी और दो साथियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।हत्या की यह वारदात 24 जून को सामने आई थी, जब दोपहर करीब 1 बजे कांकरोली से कुछ दूरी पर प्रतापपुरा पुलिया पर शेर सिंह (35) पुत्र जोध सिंह राजपूत निवासी खाखरमाला, थाना आमेट का शव लहूलुहान हालत में मिला था। युवक की गर्दन बेरहमी से काट दी गई थी। मौके से उसकी बाइक बरामद हुई थी। एफएसएल टीम ने साक्ष्य जुटाए थे।पत्नी और प्रेमी स्कूल समय से थे रिलेशन मेंपुलिस जांच में खुलासा हुआ कि मृतक शेर सिंह की पत्नी प्रमोद कंवर (30) और आरोपी राम सिंह (33) के बीच स्कूल समय से प्रेम संबंध थे। प्रमोद की शादी 2013 में शेर सिंह से हुई थी। वह उसे लेकर चेन्नई चली गई थी, जहां शेर सिंह प्राइवेट बस में कंडक्टर था। वर्ष 2018 में दोनों राजसमंद लौट आए, जिसके बाद प्रमोद और राम सिंह दोबारा मिलने लगे।पति बना रिश्ते में बाधा, रची हत्या की साजिशपुलिस के अनुसार, प्रमोद कंवर अपने पति शेर सिंह को प्रेम संबंधों में बाधा मानती थी। उसने राम सिंह को पति की हत्या के लिए उकसाया। जब राम सिंह ने आर्थिक तंगी जताई, तो प्रमोद ने उसे ऑनलाइन 28 हजार रुपए ट्रांसफर किए। इसके बाद राम सिंह ने 600 रुपए में एक गंडासा खरीदा और अपने दो साथियों दुर्गाप्रसाद मेघवाल (25) और शौकीन कुमार भील (32) के साथ हत्या की योजना बनाई।कार से टक्कर के बाद गंडासे से ताबड़तोड़ वारहत्या वाले दिन शेर सिंह अपनी बाइक से बाड़मेर की ओर निकला था। प्रमोद कंवर घर से राम सिंह को पति की लोकेशन लगातार अपडेट करती रही। कांकरोली के पास जब शेर सिंह पुलिया पर पहुंचा, तो शौकीन ने कार से उसकी बाइक को टक्कर मारी। जब शेर सिंह गिरा और जीवित रहा, तो राम सिंह ने कार से गंडासा निकाल कर ताबड़तोड़ वार किए और गर्दन काट डाली।पहले पकड़े गए थे दो साथी, फिर माउंट आबू से पकड़ा गया प्रेमीकांकरोली थाना प्रभारी हंसराम ने बताया कि इस हत्याकांड में अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। 25 जून को दुर्गाप्रसाद और शौकीन को पकड़ा गया था। इसके बाद 30 जून को मुख्य आरोपी राम सिंह को माउंट आबू से गिरफ्तार किया गया। उससे पूछताछ के आधार पर बुधवार को प्रमोद कंवर को भी गिरफ्तार कर लिया गया।आरोपी प्रेमी ने कबूला अपराधपूछताछ में राम सिंह ने बताया कि हत्या की योजना प्रमोद के कहने पर बनाई गई थी। उसने 28 हजार रुपए भेजे थे। हत्या के बाद वे भाग निकले थे और अलग-अलग जगहों पर छिपते रहे। राजसमंद पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी के निर्देशन में की गई इस गंभीर हत्या की तहकीकात में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामला अब कोर्ट में प्रस्तुत किया जाएगा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation मकान निर्माण हेतु प्लाट पर सफाई कर रहे व्यक्ति के साथ मारपीट करने का प्रकरण दर्ज अजमेर के जेएलएन मेडिकल कॉलेज में रेजिडेंट और एचओडी के बीच विवाद, पुलिस पहुंची मौके पर