24 न्यूज़ अपडेट निम्बाहेड़ा. कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने केमिकल से नोट दुगने करने की जाल साझी कर रूपये हडप लेने के 15 साल पुराने धोखाधडी के मामले में वांछित आरोपी मेहबुब खां को भीलवाडा से गिरफतार किया है। पुलिस अधीक्षक चित्तौडगढ श्री सुधीर जोशी ने बताया कि विभिन्न प्रकरणो मे वांछित अपराधियो की धरपकड़ हेतु एएसपी सरिता सिंह व डीएसपी निम्बाहेड़ा बद्री लाल राव के मार्गदर्शन में थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहेडा रामसुमेर पु.नि. के निर्देश पर एएसआई सूरज कुमार व कानिटेबल देवेन्द्र, विरेन्द्र, राकेश, विजय द्वारा आसूचना संकलन कर केमिकल से नोट दुगने करने की जाल साझी कर रूपये हडप लेने के धोखाधडी के मामले मे वांछित आरोपी भीलवाड़ा जिले के सांगानेरी गेट गुलनगरी थाना सुभाष नगर निवासी मेहबुब पुत्र मोहम्मद उमर रंगरेज को सांगानेरी गेट भीलवाड़ा से गिरफ्तार कर कोतवाली निम्बाहेड़ा थाने पर लाये। उक्त आरोपी की गिरफ्तारी में पुलिस थाना सुभाष नगर के कांस्टेबल रतनलाल बेरवा का भी योगदान रहा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation क्षेत्र के एक उपभोक्ता के स्पॉट बिलिंग करता, विद्युत विभाग की बिनोता में ऑन स्पॉट बिलिंग सुविधा चालू आत्महत्या के लिये दुष्प्रेरित करने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार