24 न्यूज अपडेट. उदयपुर। निपाह वायरस के केरल में डिटेक्ट होने और एक मरीज की मौत के बाद राजस्थान में भी अलर्ट जारी किया गया है। स्वास्थ्य निदेशालय के निदेशक डॉ. रवि प्रकाश माथुर ने एक आदेश जारी करके प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेज प्रिसिंपल, सीएमएचओ, पीएमओ को अलर्ट किया है। इसके साथ ही केरल से ट्रैवल करके आने वाले यात्रियों पर भी निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। आदेशों के अनुसार बताया गया है कि हॉस्पिटल में आने वाले संदिग्ध मरीजों को डिटेक्ट करने और उनकी सूचना भेजने के निर्देश दिए हैं। डॉक्टरों के मुताबिक इस केस में मरीजों को तेज सिरदर्द और बुखार की शिकायत आती है। समय के साथ इसके लक्षण गंभीर हो सकते हैं। इसमें ब्रेन इन्फेक्शन या इंसेफलाइटिस होने का खतरा बढ़ सकता है। निपाह वायरस मूल रूप से चमगादड़ों के सपंर्क में आने से फैलता है। उनके खाए फलों को खाने से इसके सबसे ज्यादा फैलने की आशंका रहती है। खास बात ये है कि यह रोग जानवरों से नहीं, बल्कि एक संक्रमित व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में भी फैल जाता है। इसका कोई इलाज नहीं है अब तक। विभाग ने विशेष रूप से केरल से आने वाले यात्रियों पर निगरानी रखने के निर्देश दिए है। इसके लिए होटल संचालकों को भी अलर्ट करने के लिए कहा है, ताकि उनके यहां केरल से आ रहे टूरिस्ट पर निगरानी रखी जा सके। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation ज़िला कलेक्टर ने किया ज़िले के विभिन्न सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण , समयबद्ध रूप से कार्यालयों में लगातार अनुपस्थित रहने पर की जाएगी सख़्त कार्रवाई 547 कैडेट्स ने लगाया अपनी मॉ के नाम एक पौधापर्यावरण, प्रकृति और पृथ्वी है भावी पीढ़ी की पंूजी – प्रो. सारंगदेवोत