24 न्यूज अपडेट.उदयपुर। राजस्थान में तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. इसके कारण कई क्षेत्रों में तापमान जमाव बिंदु के करीब दर्ज किया गया है। सर्दी के तेवर तीखे हो गए हैं व सीधे हाड कंपाने लगी है। सर्द हवाएं चलने के कारण 12 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में करीब 5.5 डिग्री की गिरावट आ गई है। सीकर के फतेहपुर में इस सर्दी के सीजन में अब तक का सबसे कम दर्ज किया गया। पारा 1 डिग्री पर आ गया है। मौसम विभाग के अनुसार तराई के क्षेत्रों में बर्फबारी होने से पारा और ज्यादा गिर सकता है। मैदानी क्षेत्रों में तेज सर्दी बढ़ जाएगी. वहीं, सिरोही के हिल स्टेशन माउंट आबू में लगातार न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज जी जा रही है। जयपुर मौसम विभाग के अनुसार शेखावाटी में कुछ दिनों तक शीतलहर का दबाव रहने की संभावना है. इस दौरान कुछ स्थानों पर कोहरा भी आ सकता है. वहीं, तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। माउंट आबू में लगातार न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है. न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु के करीब दर्ज किया किया है। माउंट आबू का मंगलवार का न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री दर्ज किया गया, जो सोमवार के मुकाबले 3 डिग्री कम है. वहीं, अधिकतम तापमान 22 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आज से पूरे राजस्थान में शीतलहर की संभावना जताई है। जैसलमेर, अलवर सहित 12 जिलों के लिए कोल्ड वेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है। सोमवार दिन का अधिकतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। धूप कमजोर रहने और आसमान में हल्की धुंध रहने के कारण दोपहर में भी ठंडी हवाओं का जोर रहा। गंगानगर, चूरू, बीकानेर, जैसलमेर, उदयपुर, कोटा, जयपुर, अजमेर समेत कई शहरों में तापमान (सोमवार) 23 डिग्री सेल्सियस तक नहीं पहुंचा। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के अनुसार, पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे ठंडा दिन सीकर में रहा, जहां अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। हनुमानगढ़, फतेहपुर में भी दिन का अधिकतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। सबसे ज्यादा तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस बाड़मेर में दर्ज हुआ। जयपुर में कल देर रात तेज सर्द हवा चलने से जबरदस्त सर्दी रही। यहां दिन का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस से ऊपर नहीं गया।रात का तापमान 5 डिग्री तक पहुंचाउदयपुर, करौली, बारां, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा में रात का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया। ये सभी शहर कल रात में शेखावाटी के सीकर से भी ज्यादा ठंडे रहे। भीलवाड़ा में कल न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस, उदयपुर में 5.2, चित्तौड़गढ़ में 6, बारां में 6.3, करौली में 6.4 और जालोर में 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation स्वर्गीय सुंदर सिंह भंडारी चैरिटेबल ट्रस्ट के त्रिवार्षिक चुनाव संपन्न…श्री ताराचंद जैन अध्यक्ष मनोनीत गोवर्धनविलास पुलिस की बडी सफलता, फाईनेंसकर्मीयों के साथ लूट की वारदातें करने वाली गेंग का एक ओर शातिर अभियुक्त गिरफतार