निंबाहेड़ा 6 अक्टूबर 2024भारत की महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के मुख्य आतिथ्य, राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किशनराव वागड़े,पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया, राजस्थान के उप मुख्यमंत्री डॉ.प्रेमचंद बैरवा के विशिष्ठ आतिथ्य एवं विश्वविद्यालय की कुलपति सुनीता मिश्रा की उपस्थिति में मोहनलाल सुखाडिया विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में दिलीप गांधी की होनहार बेटी मीनाक्षी गांधी को विश्वविद्यालय के वाणिज्य संकाय के शैक्षणिक सत्र 2022-23 में मास्टर ऑफ वोकेशन (अकाउंटिंग,टैक्सेशन एंड ऑडिटिंग ) की उपाधि प्रथम स्थान से प्राप्त करने पर महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने गोल्ड मेडल से सम्मानित किया है।निंबाहेड़ा की बेटी मीनाक्षी गांधी को प्राप्त इस सुयश पर उनके परिवारजनों, इष्टमित्रों और नगर के प्रबुद्धजनों ने उन्हें बधाईयां देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामनाएं करते हुए उन्हें प्राप्त सुयश को निंबाहेड़ा नगर के लिए भी गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया है वहीं मीनाक्षी गांधी ने इस उपलब्धि का श्रेय माता पिता और गुरुजनों सहित शुभचिंतकों के साथ साझा किया है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation राष्ट्रीय दशहरा मेला आयोजन के दूसरे ही दिन मेलार्थियों में दिखा उत्साह, मेला प्रांगण पर मेलार्थियों के उमडऩे से खिले दुकानदारों के चेहरे *वंडर सीमेंट लि. द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा अन्तर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन*