Site icon 24 News Update

निंबाहेड़ा की बेटी मीनाक्षी गांधी को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने गोल्ड मेडल से किया सम्मानित

Advertisements



निंबाहेड़ा 6 अक्टूबर 2024

भारत की महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के मुख्य आतिथ्य, राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किशनराव वागड़े,पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया, राजस्थान के उप मुख्यमंत्री डॉ.प्रेमचंद बैरवा के विशिष्ठ आतिथ्य एवं विश्वविद्यालय की कुलपति सुनीता मिश्रा की उपस्थिति में मोहनलाल सुखाडिया विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में दिलीप गांधी की होनहार बेटी मीनाक्षी गांधी को विश्वविद्यालय के वाणिज्य संकाय के शैक्षणिक सत्र 2022-23 में मास्टर ऑफ वोकेशन (अकाउंटिंग,टैक्सेशन एंड ऑडिटिंग ) की उपाधि प्रथम स्थान से प्राप्त करने पर महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने गोल्ड मेडल से सम्मानित किया है।
निंबाहेड़ा की बेटी मीनाक्षी गांधी को प्राप्त इस सुयश पर उनके परिवारजनों, इष्टमित्रों और नगर के प्रबुद्धजनों ने उन्हें बधाईयां देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामनाएं करते हुए उन्हें प्राप्त सुयश को निंबाहेड़ा नगर के लिए भी गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया है वहीं मीनाक्षी गांधी ने इस उपलब्धि का श्रेय माता पिता और गुरुजनों सहित शुभचिंतकों के साथ साझा किया है।

Exit mobile version