Site icon 24 News Update

नालियों का गन्दा पानी पीने को मजबूर घटियावली के ग्रामीण, आंखे मूंदे बैठे जिम्मेदार।

Advertisements

24 न्यूज अपडेट चितौड़गढ़. ओम जैन शंभूपुरा।घटियावली गांव में लोगों को नालियों का गंदा पानी पीना पड़ रहा है, बावजूद इसके जिम्मेदारो के कानों जु तक नही रेक रही।
सुभाष चौक ग्रामीण बैंक घटियावली के सामने से कुछ लोगों ने बताया कि हमारे घर पर लगभग पिछले कई दिनों से नालियों का पानी आ रहा है जिसमें कीड़े भी आ रहे हैं हमने प्रशासन को विभाग को सूचित किया है लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही, यहां तक की चित्तौड़गढ़ के बड़े-बड़े जनप्रतिनिधि जिनको भी कई बार इस समस्या से अवगत करवाया है, लेकिन उनका भी विभागीय अधिकारियों पर जोर नहीं चलता दिख रहा, ग्रामवासी और मोहल्ले वासियों ने बताया कि अगर अगली बार इस तरीके से नालियों का पानी पीने के पानी में आया तो हम सभी ग्रामीण जन विभाग के ठेकेदार व अधिकारियों पर कोर्ट केके माध्यम से कार्यवाही करेंगे, एवं कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन करेंगे जिसका जिम्मेदार प्रसासन एव विभाग होगा।

Exit mobile version