Site icon 24 News Update

स्वच्छता अभियान की उड़ाई जा रही है खुलेआम धज्जियां ग्राम पंचायत मढ़ा भीम सिंह में सड़क पर बह रहा नालियों का गंदा पानी, पैदल चलना भी हुआ मुश्किल

Advertisements

रिपोर्ट- मोना कुमावत
24 न्यूज़ अपडेट अणतपुरा॥ एक तरफ पूरे प्रदेश में स्वच्छता का अभियान चल रहा है वहीं अणतपुरा , मढ़ा भीम सिंह सड़क मार्ग पर जगहों पर गंदगी से लोग परेशान हैं। नालियों का गंदा पानी जमा होने से लोगों को पैदल निकलने में भी काफी परेशानी होती है। समाजसेवी प्रभु दयाल भार्गव ने बताया कि मोहल्ले में नालियों का गंदा पानी जमा होने से लोगों को पैदल निकलने में भी काफी परेशानी होती है।समस्या जस की तस है। मोहल्ले के लोग इस संबंध में शिकायत भी करते हैं लेकिन पंचायत प्रशासन की कान पर जूं तक नहीं रेंगी।और सड़क पर नालियों की सफाई न होने के कारण पानी सड़क भरा रहता है, जिसके चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। समस्या से निजात के लिए स्थानीय लोग कई बार पंचायत प्रशासन को शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुयी है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर भरा पानी सड़ने लगा है, जिसकी दुर्गंध से आस पास मौहल्ले में पूरे दिन परेशान रहते हैं। यहां मक्खी-मच्छरों का प्रकोप भी लगातार बढ़ता जा रहा है।

Exit mobile version