24 न्यूज अपडेट. डूंगरपुर। स्पेशल पॉक्सो कोर्ट ने नाबालिग बच्चियों से हैवानियत करने वाले सरकारी स्कूल के हेडमास्टर रमेशचंद्र कटारा को मृत्युपर्यंत आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। दोषी हेडमास्टर पर 3 लाख 14 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। सरकारी वकील योगेश जोशी ने मीडिया को बताया कि 31 मई, 2023 को सदर थाने में नाबालिग बच्चियों के परिजनों की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी. रिपोर्ट में बताया गया था कि 8 से 12 साल उम्र की छह नाबालिग बच्चियां सरकारी स्कूल में पढ़ती हैं. उसी स्कूल के 55 वर्षीय हेडमास्टर रमेशचंद्र कटारा पुत्र उदयराम कटारा मीणा निवासी ददोदिया ने उनके साथ हैवानियत की. आरोपी हेडमास्टर बच्चियों को खेलने के बहाने बुलाता था और फिर उसके बाद बच्चियों को स्कूल के कमरों में ले जाकर उनके कपड़े उतारकर उनके साथ हैवानियत करता था। हेडमास्टर रमेशचंद्र कटारा छुट्टी के दिन भी बच्चियों को स्कूल बुलाता था और उनके साथ हैवानियत करता था.। बच्चियों को अपने साथ घर भी ले जाता था और वहां उनके साथ घिनौनी हरकत किया करता था। हालांकि, स्कूल की एक बच्ची के गुप्तांग में चोट और पेट दर्द की शिकायत होने के बाद पूरी घटना का खुलासा हुआ व इस पर जन आक्रोष सामने आया। पुलिस ने चार्जशीट पेश की जिसके बाद सुनवाई पूरी करते हुए शुक्रवार को फैसला सुनाया है। हेडमास्टर को विभिन्न धाराओं के तहत दोषी करार दिया। लैंगिंग अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम के तहत मृत्युपर्यंत आजीवन कारावास की सजा सुनाई. साथ ही दोषी हेडमास्टर पर 3 लाख 14 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation ओबीसी की मांगो को लेकर पाटीदार समाज के प्रतिनिधिमंडल ने गुजरात के मुख्यमंत्री, कृषि मंत्री व स्वास्थ्य मंत्री से की भेंट धमाके के साथ गिरी बिजली, घर का छज्जा टूटा, बाल-बाल बचा परिवार