24 न्यूज़ अपडेट डूंगरपुर। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय ठाकरडा जिला डूंगरपुर के लिए सत्र 2025-26 में जवाहर नवोदय विद्यालयों की कक्षा 9 एवं 11 में रिक्त स्थानों पर लेटरल एंट्री टेस्ट-2025 के प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 9 नवम्बर तक बढ़ाई गई है। जवाहर नवोदय विद्यालय ठाकरड़ा के प्राचार्य ने बताया कि सत्र 2025-26 में जवाहर नवोदय विद्यालयों की कक्षा 9 एवं 11 में रिक्त स्थानों पर लेटरल एंट्री टेस्ट-2025 के माध्यम से प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 9 नवम्बर तक बढ़ाई गई है। ज्ञातव्य हो कि सत्र 2024- 25 में कक्षा 10 में अध्ययनरत विद्यार्थी कक्षा 11 के लिए व कक्षा 8 में अध्ययनरत विद्यार्थी कक्षा 9 के लिए आवेदन कर सकते हैं। जिन विद्यार्थियों का जन्म 1 जून 2008 से 31 जुलाई 2010 के बीच में हुआ है वे कक्षा 11 के लिए व जिनका जन्म 1 मई 2010 व 31 जुलाई 2012 (दोनों तिथि सम्मिलित) के बीच में हुआ है वे कक्षा 9 के लिए आवेदन कर सकते हैं। विद्यार्थी डूंगरपुर जिले के किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय में अध्ययनरत होना चाहिए। अभ्यार्थी लिंक Class 9 LEST 2025: https://cbseitms.nic.in/2024/nvsix Class 11 LEST 2025 : https://cbseitms.nic.in/2024/nvsix पर जाकर निशुल्क आवेदन कर सकते है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation टेम्पो से मिले 5.80 लाख, पॉलीथिन में छिपाकर ले जा रहे थे गुजरात कार नदी में गिरी, 2 दोस्तों की मौत, मयूर 4 बहनों का इकलौता भाई, राजेश भी अपनी बहन का इकलौता भाई