Site icon 24 News Update

धमाके के साथ गिरी बिजली, घर का छज्जा टूटा, बाल-बाल बचा परिवार

Advertisements

24 न्यूज अपडेट. डूंगरपुर। डूंगरपुर के साबला के पिंडावल गांव में रविवार रात आकाशीय बिजली गिरने सेघर की छत का छज्जा गिर गया। हादसे में घर में सोया परिवार बाल-बाल बच गया। नारायण चौक निवासी नारायण पुत्र भुरालाला पटेल ने मीडिया को बताया कि रविवार रात बारिश के दौरान अचानक धमाके की आवाज आई। घर के बाहर तेज रोशनी चमकी को सब सहम गए। पूरा घर हिल गयां बाहर जाकर देखा तोघर के आगे की तरफ छत का छज्जा टूट कर नीचे गिरा था। आकाशीय बिजली गिरने से घर की दीवारों और छत को नुकसान हुआ। बारिश के बीच में मवेशियों को दूसरे कमरे में बांध दिया था। इससे वे बच गए। इसके अलावा परिवार के लोग वहां होते तो बड़ा हादसा हो जाता।

Exit mobile version