कविता पारख 24 न्यूज़ अपडेट निम्बाहेडा। अखिल भारतीय धनगर पूर्बिया समाज में प्रथम सीए बनने पर सीए निखिल पूर्बिया का रानीखेड़ा गांव में पूर्बिया समाज की तरफ से पूरे गांव में जगह जगह पटाखे फोड़े ठोल नंगाड़े से स्वागत किया व गांव में सभी मंदिरों के दर्शन कराये जिसमें श्री सत्यनारायण भगवान के मंदिर पर आंजना समाज की तरफ से तिलक निकाल कर केसरिया उपरना पहना कर स्वागत किया व भगवान भोलेनाथ के मंदिर पर तेली समाज जनों ने साफा पहनाकर स्वागत अभिनन्दन किया।वहीं धनगर पूर्बिया समाज की तरफ से सीए निखिल पूर्बिया का श्री सांवलिया सेठ जी के मंदिर पर समाज के सभी युवा साथियों ने बड़े बुजुर्गा ने माला पहनाकर व केसरिया उपरना पहना कर स्वागत अभिनन्दन किया।वहीं सभी पंचों की तरफ से श्री सांवलिया सेठ मंदिर के पुजारी दिनेश दास ने सीए निखिल पूर्बिया को तिलक लगाकर माला पहनाई व मेवाड़ी पहनाई व सीए निखिल के पिताजी पूरण मल पूर्बिया को साफा पहनाकर स्वागत किया वहीं उनकी माता इंदिरा देवी पूर्बिया को माला व शौल ओढ़ा कर स्वागत किया एवं। भगवान श्री सांवलिया सेठ के मंदिर पर भगवान के 21 किलो लड्डू का भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया एवं सभी ने मिठाईयां बांटकर हर्ष व्यक्त किया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation शिकारियों ने किया राष्ट्रीय पक्षी मोर का शिकार, ग्रामीणों ने रोका तो चाकू से हमला, तीन घायल, एक आरोपित गिरफ्तार पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में निम्बाहेड़ा की बेटी ने जीता गोल्ड मैडल