Site icon 24 News Update

धनगर पूर्बिया समाज में प्रथम सीए बनने पर समाज की तरफ से किया भव्य स्वागत अभिनन्दन किया

Advertisements

कविता पारख

24 न्यूज़ अपडेट निम्बाहेडा। अखिल भारतीय धनगर पूर्बिया समाज में प्रथम सीए बनने पर सीए निखिल पूर्बिया का रानीखेड़ा गांव में पूर्बिया समाज की तरफ से पूरे गांव में जगह जगह पटाखे फोड़े ठोल नंगाड़े से स्वागत किया व गांव में सभी मंदिरों के दर्शन कराये जिसमें श्री सत्यनारायण भगवान के मंदिर पर आंजना समाज की तरफ से तिलक निकाल कर केसरिया उपरना पहना कर स्वागत किया व भगवान भोलेनाथ के मंदिर पर तेली समाज जनों ने साफा पहनाकर स्वागत अभिनन्दन किया।
वहीं धनगर पूर्बिया समाज की तरफ से सीए निखिल पूर्बिया का श्री सांवलिया सेठ जी के मंदिर पर समाज के सभी युवा साथियों ने बड़े बुजुर्गा ने माला पहनाकर व केसरिया उपरना पहना कर स्वागत अभिनन्दन किया।
वहीं सभी पंचों की तरफ से श्री सांवलिया सेठ मंदिर के पुजारी दिनेश दास ने सीए निखिल पूर्बिया को तिलक लगाकर माला पहनाई व मेवाड़ी पहनाई व सीए निखिल के पिताजी पूरण मल पूर्बिया को साफा पहनाकर स्वागत किया वहीं उनकी माता इंदिरा देवी पूर्बिया को माला व शौल ओढ़ा कर स्वागत किया एवं। भगवान श्री सांवलिया सेठ के मंदिर पर भगवान के 21 किलो लड्डू का भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया एवं सभी ने मिठाईयां बांटकर हर्ष व्यक्त किया।

Exit mobile version