कविता पारख 24 न्यूज़ अपडेट निम्बाहेडा। डूंगला थाना क्षेत्र में आने वाले बिलोदा व अरनेड गांवों के पास में बीती रात को शिकारियों ने राष्ट्रीय पक्षी मोर की हत्या कर दी। बंदूक से फायर कर आरोपियों ने पांच मोर मार डाले। इसकी जानकारी मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन आरोपियों ने चाकू से ग्रामीणों पर हमला कर दिया। चाकू के वार से तीन ग्रामीण घायल हुए हैं। ग्रामीणों ने एक आरोपित को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया, जबकि दूसरा फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस रात को ही मौके पर पहुंच गई। एक आरोपित को थाने लाई है वहीं दूसरे की तलाश की जा रही है। आरोपित दोनों ही पिता- पुत्र बताए गए हैं।डूंगला थानाधिकारी घेवरचंद ने बताया कि सोमवार रात को बिलोदा एवं अरनेड गांव के बीच में ग्रामीणों ने धमाके की आवाज सुनी थी। ग्रामीणों को आशंका थी कि शिकारी वन्य जीवों का शिकार कर रहे हैं। इस पर ग्रामीण एकत्रित होकर जंगल में पहुंचे, जहां अंधेरे में दो व्यक्ति मिले। उनके पास एक थैला और एक बंदूक थी। ग्रामीणों ने इन्हें पकड़ने का प्रयास किया तो आरोपियों ने इन पर चाकू से वार कर दिया। इसमें तीन ग्रामीणों के चोट लगी और घाव हो गए। हंगामे की आवाज पर और भी ग्रामीण मौके पर आ गए। ऐसे में एक आरोपित मौके से भाग गया, जबकि दूसरे को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इसके थैले की जांच की तो उसमें से मोर मृत मिले। आरोपियों ने पांच राष्ट्रीय पक्षी मोर की हत्या कर दी थी। इनकी बंदूक भी ग्रामीणों ने पकड़ ली। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। इस पर डूंगला थाना पुलिस रात को ही मौके पर पहुंच गई। आरोपित को पकड़ कर थाने लाया गया। वहीं घायल ग्रामीणों को उपचार के लिए डूंगला चिकित्सालय ले जाना पड़ा। इस संबंध में पुलिस ने राष्ट्रीय पक्षी मोर की हत्या एवं ग्रामीण पर जान लेवा हमले के मामले का प्रकरण दर्ज किया है। मौके से छोटीसादड़ी थाना क्षेत्र में आने वाले पीथलवड़ी गांव निवासी इलियास पुत्र नासिर को पकड़ा है। वहीं मौके से कालू उर्फ इसरायल फरार हो गया जो कि इसी का पुत्र बताया गया है। डूंगला थाना अधिकारी ने बताया कि पुलिस मौके से फरार हुए आरोपित की तलाश में जुट गई है। पुलिस ने राष्ट्रीय पक्षी मोर के शव का पोस्टमार्टम करवा कर अंतिम संस्कार करवाया है ग्रामीणों ने जताया आक्रोश, सौंपा ज्ञापन इधर, जानकारी में सामने आया कि बीती रात को हुई घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में खास आक्रोश देखने को मिला। मंगलवार दोपहर में ग्रामीण एकत्रित होकर उपखंड अधिकारी डूंगला के समक्ष पेश हुए। यहां उपखंड अधिकारी को ज्ञापन दिया और मामले में निष्पक्ष अनुसंधान की मांग की है। इस संबंध में ग्रामीण डूंगला थाने पर भी पहुंचे और थानाधिकारी से भेंट कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation शीतलहर,सर्दी से बचाव के लिए गर्म कम्बलों का वितरण धनगर पूर्बिया समाज में प्रथम सीए बनने पर समाज की तरफ से किया भव्य स्वागत अभिनन्दन किया