24 न्यूज अपडेट. भीलवाड़ा। मामला भीलवाड़ा के सुभाष नगर थाना इलाके में 16 साल की लड़की अपने 17 साल के दोस्त के साथ बाइक पर घूमने गई। दोनों शहर से 3 किलोमीटर दूर सुनसान एरिया में चले गए। वहां उन्हें 4 लड़के मिले। नाबालिग लड़के भी शामिल थे। इन्होंने डरा-धमकाकर लड़की से गैंगरेप किया। मेडिकल में गैंगरेप की पुष्टि हो गई है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि 2 किशोरों को डिटेन किया गया है।घटना 5 नवबंर शाम कोठारी नदी के पास हुई। सुभाष नगर थाने में लड़की के पिता ने गैंगरेप का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने बताया कि 16 साल की स्कूली छात्रा अपने दोस्त (17 साल) के साथ बाइक पर घूमने गई थी। दोनों भीलवाड़ा से दूर कोठारी नदी के पास पहुंचे। यहां सांगानेर और मांडल के बीच 10 किलोमीटर रिंग रोड है जो सुनसान रहता है। लड़की और उसके दोस्त को 4 लड़के मिले। उनकी उम्र 16 से 20 साल के बीच बताई जा रही हैं चारों ने सुनसान इलाके के फायदा उठाकर लड़की को छेड़ना शुरू कर दिया। इसके बाद फ्रेंड को डरा-धमकाकर अलग कर दिया। लड़की को जान से मारने की धमकी देकर चारों ने लड़की के साथ गैंगरेप किया। चारों ने लड़की और लड़के को घर या पुलिस को घटना की जानकारी न देने के लिए धमकाया। सभी वहां से फरार हो गए। लड़की बदहवास हालत में घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने सोमवार को मामला दर्ज होने के बाद जांच शुरू की। दो नाबालिगों को पुलिस ने सोमवार को ही डिटेन कर लिया।एक बालिग आरोपी को गुरुवार को चित्तौड़गढ़ से गिरफ्तार किया गया है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation तेज रफ्तार टैंकर ने पिता-पुत्र को रौंदा, खून लगे टायर से हुई टैंकर की पहचान झारखंड : भाजपा नहीं कर पाई ‘‘घुसपैठ’’, हेमंत फिर सिरमौरत्र पत्नी कल्पना भी चुनाव जीतीं