24 न्यूज अपडेट. उदयपुर। नगर निगम उदयपुर सांस्कृतिक समिति की बैठक निगम मिनी मीटिंग हॉल में समिति अध्यक्ष चंद्रकला बोल्या की अध्यक्षता में आयोजित की गई।सांस्कृतिक समिति अध्यक्ष चंद्रकला बोल्या ने बताया कि नगर निगम प्रांगण में प्रति वर्ष आयोजित होने वाले प्रसिद्ध दीपावली मेले कि तैयारी को लेकर सोमवार को नगर निगम की महत्वपूर्ण बैठक महापौर गोविंद सिंह टाक एवं उप महापौर पारस सिंघवी के निर्देश पर आयोजित की गई जिसमें कई मुद्दों पर निर्णय किए। निगम द्वारा आयोजित होने वाला दीपावली मेला अनवरत इस वर्ष भी आयोजित किया जा रहा हैं। प्रतिवर्ष निगम द्वारा शहरवासियों और यहां आने वाले पर्यटकों के स्वस्छ मनोरंजन हेतु 15 दिवसीय दीपावली मेले का आयोजन किया जाता हैं। शहरवासी बेसब्री से इस मेले का इंतजार करते है। बच्चों से लगाकर बड़े इस मेले में अपना मनोरंजन करते है।15 दिवसीय रहेगा दीपावली मेला।सांस्कृतिक समिति अध्यक्ष चंद्रकला बोल्या ने बताया कि नगर निगम द्वारा आयोजित होने वाला दीपावली मेला इस वर्ष भी 15 दिवसीय आयोजित किया जाएगा। समिति द्वारा सर्वसम्मति से तय किया गया की मेला 21 अक्टूबर से प्रारंभ होकर 4 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम 21अक्टूबर से प्रारंभ होंगे जो 27 अक्टूबर तक संपूर्ण किए जाएंगे। उसके बाद मेले में दुकानें और झूले 4 नवंबर तक लगे रहेंगे।सात दिवसीय आयोजित होंगे रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम।समिति अध्यक्ष बोल्या ने बताया कि प्रसिद्ध दशहरा दीपावली मेले में सात दिवसीय रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में प्रथम 2 दिन उदयपुर की उभरती हुई प्रतिभाओं को यह मंच प्रदान किया जाएगा। इस मंच पर वह अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपने आप को प्रसिद्ध कर सकते हैं। स्थानीय प्रतिभाओं को नगर निगम प्रतिवर्ष मंच प्रदान करता है जिससे वह अपनी प्रतिभा की प्रस्तुति कर सके। इसके बाद अन्य 5 दिनों में लाफ्टर नाइट, डांस, कवि सम्मेलन, सिंगर नाइट एवं भजन/गजल कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह सभी कार्यक्रम नगर निगम प्रांगण में ही रात्रि को आयोजित किए जाएंगे।कलाकारों हेतु आमंत्रित होगी निविदा।नगर निगम दशहरा दीपावली मेला में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों हेतु जल्द ही कलाकारों हेतु निविदा आमंत्रित की जाएगी। उसके बाद महापौर गोविंद सिंह टाक, आयुक्त राम प्रकाश एवं उप महापौर पारस सिंघवी के साथ चर्चा कर अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।प्रसिद्ध कलाकार होंगे इस बार मेले में।नगर निगम सांस्कृतिक समिति बैठक में सभी समिति सदस्यों द्वारा एक ही मांग की गई की मेले में मनोरंजन हेतु अच्छे से अच्छे कलाकारों को आमंत्रित किया जाए, जिससे शहर वासी पूरी तरह रोमांचित होकर मेले में मनोरंजन कर सके।बैठक में समित सदस्य करणमल जारौली, सोनिका जैन, माधुरी राठौड़, दीपिका चौधरी, राजस्व अधिकारी नितेश भटनागर, राजस्व निरीक्षक विजय जैन, राहुल मीणा, कर्मचारी प्रदीप वैष्णव आदि उपस्थित रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सरजणाबांध छलकने से खुशी की लहर, आकोदड़ा भी छलका, अब मानसी वाकल की बारी, बडग़ांव बांध तक पहुंचा पानी बेरोजगारों को मेम्बरशिप रैकेट में फंसाने का प्लान हुआ फेल, धरे गए ठग, 100 युवक-युवतियों को जांल में फंसने से बचाया