उदयपुर। थाना सुखेर पर सूचना प्राप्त हुई कि चित्रकूट नगर में कुछ लोगों ने एक कम्पनी खोल रखी है जहां पर कम्पनी में काम करने वाले लोग नौकरी देने के नाम पर गांवों के युवा बेरोजगारों को बुलाते है तथा बाद में उनसे राशि हड़प कर जाते हैं। सूचना से उच्चाधिकारियों को अवगत करवाया गया। मामले की गम्भीरता देखते हुए योगेश गोयल, जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर ने मामले में त्वरित कार्यवाही के आदेश प्रदान किये। निर्देशों की पालना में उमेश ओझा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर, उदयपुर तथा कैलाश चन्द्र, वृताधिकारी वृत नगर पश्चिमउदयपुर द्वारा हिमांशु सिंह राजावत थानाधिकारी थाना सुखेर के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम द्वारा बताई गई सूचना के आधार पर मौके पर जाकर देखा तो चित्रकूट नगर में मीरा मेदपाट के पास एक बिल्डिंग में पहुंचे तो प्रथम तल पर बने हुए हॉल में करीब 100 से 120 युवक युवतिया बैठे हुये थें जिनको कुछ लोग अलग अलग झुंड बना कर कुछ समझा रहे थे। मौके पर उक्त झुण्ड बना कर समझाने वाले लोगो से बातचीत की तो उन्होने कहा कि हम हमारी कंपनी के मालिक दिनेश सिंह तथा ललित शर्मा के कहे अनुसार नये युवकों को कंपनीका मेंबर बना रहे हैं तथा बाद में यह लडके और नये मेंबर बनाएंगे। कंपनी में मेंबर बनाने वाले लडको से नाम पता पूछा तो उन्होनें अपना नाम 1 पवन कुमार बैरवा पिता निश्याडम बैरवा उम्र 20 साल निवासी गॉव साबलपुर बैरवा मोहल्ला पोस्ट महिकला तहसील खण्डार थाना खण्डाहर जिला सवाई माधोपुर 2.लाकेश कुमार बैरवा पिता जगदीश बैरवा उम्र 19 साल निवासी गॉव सवाईगंज पंचायत लसोडा थाना लसोडा जिला सवाईमाधोपुर 3. सोनु जाट पिता मिश्री लाल जाट उम्र 18 साल निवासी वार्ड नं 3 जैन पेट्रोल पम्प के पास पोस्ट गॉव लक्ष्मणगढ जिला अलवर 4. प्रेमसुख पिता किशनाराम विश्नोई उम्र 30 साल निवासी विश्नोई गांव बास अलाय नागौर थाना बालाजी जिला नागौर 5. सुरज योगी पिता राम जी लाल योगी उम्र 21 साल निवासी चौथ का बरवाडा सिवाड थाना चौथ का बरवाडा जिला सवाई माधोपुर 6. महेन्द्रा राम पिता जगदीश राम गोदाराउम्र 20 साल निवासी गॉव बेकडिया पंचायत धुधाडा तहसील औसिया थाना औसिया जिला जोधपुर 7. राहुल बैरवा पिता चिरजीवी लाल बैरवा उम्र 18 साल निवासी खण्डीर जिला सवाई माधोपुर 8 दिनेश कुमार पिता श्री राम किशन मीणा उम्र 20 साल निवासी गॉव आगर नागल तहसील थानागाजी थाना थानागाजी जिला अलवर 9. रामनारायण पिता हनुमान सहाय मीणा उम्र 19 साल निवासी निमाला गोडा क्यामरा तहसील थाना गाजीगाजी जिला अलवर 10. हरदीप सिंह पुत्र जसवन्तव सिंह उर्फ काला सिंह जाति सिक्ख उम्र 21 साल निवासी लहरागागा रोड जिला संगरूर थाना लहरागागा राज्य पंजाब 11. राम पिता हिरक राम विश्नोई उम्र 28 साल निवासी सेवडी भीनमाल थाना भीनमाल थाना भीनमाल जिला जालौर 12. मोहम्मद शिबली पिता स्व. आफताब अहमद उम्र 29 साल निवासी युसुफपुर जमालपुर पोस्ट मोहम्मोदाबाद जनपद गाजीपुर थाना नवाबपुरा राज्य उत्तरप्रदेश 13. सदीप जाट पिता श्रवण कुमार जाट उम्र 21 साल निवासी गॉव गोठडा खालसा तहसील भादरा थाना भादरा जिला हनुमानगढ होना बताया । इस प्रकार मौके से इन बेरोजगार युवको को नौकरी दिलाने के नाम पर उदयपुरबुलाकर कंपनी में राशि लेकर ठगी करने पर इन सभी के विरूद्ध मौके पर उपस्थित अन्य युवको ने भी अपने साथ ठगी होना बताया है, जिनको थाने पर उपस्थित होकर रिपोर्ट देने के लिये कहा गया है।कम्पनी के संचालकों की तलाश जारी है तथा मामले में पूछताछ की जाकर अग्रिमअनुसंधान किया जा रहा है। टीम:-1. हिमाशुसिंह राजावत पुलिस निरीक्षक2. हरीश सनाढ्य सउनि3. सुनील बिशनोई सउनि4. खुमाण सिंह सउनि5. ओमप्रकाश सउनि6. हिम्मतनाथ हैड कानि.7. दुर्गसिंह हैड कानि.8. अचलाराम कानि.9. धनराज कानि.10. निर्मल कानि.11. रेखा कानि.12. किरण कानि. Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation दीपावाली मेला 21 अक्टूबर से, 15 दिवसीय होगा, 7 दिन होंगे सांस्कृतिक आयोजन, तैयारी को लेकर निगम में बैठक, सीमाओं में बांधकर भाषाओं का विकास संभव नहीं है : डॉ. मलय पानेरी,,, भूपाल नोबल्स कन्या महाविद्यालय में हिन्दी दिवस पर गोष्ठी का आयोजन