उदयपुर। अगर रोज जांच हो और सख्त सजा मिले तो मिलावटखोरों में खौफ भी हो मगर सबको पता है कि दीपावली के करीब आते-आते प्रशासनिक देवता जागते हैं,जांच करने के अपने अधिकार का प्रयोग करते हुए मिलवटखोरों पर कार्रवाई करते हैं। यहद नियमित जांच चले तो हालात ऐसे हैं कि आधी दुकानें बंद करनी पड़ जाएं। केवल जुर्माने से कुछ नहीं होने वाला है। आम संवेदनशील व्यक्ति परेशान है कि क्या खाएं क्या ना खाएं। किससे खरीदें, किस पर विश्वास करें। बहरहाल खबर ये है कि दीपावली पर्व पर मावा,पनीर एवं दूध से बने खाद्य पदार्थ, मिठाईयाँ, तेल, घी, डाई फू्रट आदि की खपत बढ़ जाने से इसमें मिलावट की सम्भावना को रोकने हेतु खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण आयुक्त इकबाल खान व जिला कलक्टर अरविंद पोसवाल के निर्देशनुसार, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर शंकर एच बामणिया द्वारा तीन दलों का गठन किया गया है जो जिला मुख्यालय से लेकर ग्राम स्तर तक खाद्य पदार्थों में मिलावट के खिलाफ निगरानी रखेगा। इस क्रम में आज दूध, काजू, सरसों के तेल,ब्राऊन कला कन्द, गुलाब जामुन, कलाकंद के कुल सात नमूने जांच हेतु लिए जाकर जांच हेतु प्रयोगशाला भिजवाये गये हैं। डॉ शंकर लाल बामनिया मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि अभियान लगातार जारी रहेगा, तथा लैब से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कारवाई की जावेगी । एडीएम कोर्ट द्वारा 9 फर्मों पर लगाया 785000 का जुर्मानाडॉ बामनिया ने बताया कि एडीएम कोर्ट द्वारा महालक्ष्मी आइसक्रीम, गारियावास की कुल्फी सब स्टैण्डर्ड पाये जाने पर 50000 का, मैसर्स- दया नाश्ता सेंटर माली कालोनी का दही सब स्टैण्डर्ड पाये जाने पर 50000 का, मैसर्स- चामुण्डा दूध डेयरी, जाट वाडी का दूध सब स्टैण्डर्ड पाये जाने पर 100000 का, मैसर्स- जय भैरुनाथ दुध डेयरी कुम्हारों का भट्टा का पनीर सब स्टैण्डर्ड पाये जाने पर 100000 का, मैसर्स- राज दुध डेयरी, आई, ब्लाक, सेक्टर-14, का दुध सब स्टैण्डर्ड पाये जाने पर 50000 का, मैसर्स- भोला मसाला भण्डार, धानमंडी, द्धारा लूज लाल मिर्च पाउडर बेचने पर 50000 का, बोहरा गणेश मंदिर ििस्थत मैसर्स- बोहरा गणेश मिष्ठान के बेसन के लडडू सब स्टैण्डर्ड पाये जाने पर 25000 का जुर्माना, बेदला ििस्थत कालूलाल तेली द्वारा सब स्टैण्डर्ड नमकीन बेचे जाने पर 100000 का जुर्माना तथा मैसर्स- ड?ग डिस्ट्रिब्यूटर, मधुवन दवा बाजार द्वारा मिसब्रांड फूड सपलीमैंट पाये जाने पर इसके निर्माता सहित कुल 210000 का जुर्माना लगाया गया है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation जवारा विसर्जन में उमडा श्रद्धा का सैलाबपूरे रास्ते पुष्प वर्षा से हुआ शोभायात्रा का स्वागतनौ दिवसीय शारदीय नवरात्रा का हुआ समापन महादेव सट्टा एप्प का सरगना दुबई में गिरफ्तार