24न्यूज अपडेट. सिरोही। सिरोही– दिव्यांग प्रमाणीकरण शिविर में जिला प्रशासन, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, सामाजिक न्याय विभाग, पंचायत राज विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग एवं सूचना प्रौद्योगिक विभाग के संयुक्त तत्वावधान में शिविर का आयोजन पंचायत समिति सिरोही के परिसर में हुआ। शिविर नोडल अधिकारी सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक श्री राजेन्द्र कुमार पुरोहित ने बताया कि शिविर में लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया जिनमें 144 लोगों का पंजीयन किया गया जिस मे से 130 दिव्यागंजन के प्रमाण पत्र जारी किए। सीएमएचओ डॉ दिनेश खराड़ी ने बताया कि शिविर में 130 दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी किये जिसमें लोेकोमोटर के 82, नेत्र रोग के 36, मनोरोग के 7, नाक कान व गला के 5 दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी किये। साथ ही 14 लोगों को उच्च चिकित्सा संस्थान पर रेफर किये एवं 11 लोगों का दिव्यांग उपकरण चिन्हीकरण किया गया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकीय टीम में नैत्ररोग विशेषज्ञ डॉ. हनुमन्त सिंह राणावत, ऑर्थाैपेडिक डॉ. प्रकाश चौधरी एवं नाक व कान विशेषज्ञ डॉ. बलदेव सिंह, मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. देवेंद्र बसेरा ने अपनी सेवा दी। शिविर में महावीर सिंह ने दिव्यांगजनो के लिए राजस्थान राडवेज बस कार्ड 14 बनाए गए। सीएमएचओ डॉ. दिनेश खराड़ी ने बताया कि 19 फरवरी को पंचायत समिति पिंडवाड़ा, 28 फरवरी को पंचायत समिति रेवदर, 4 मार्च को पंचायत समिति आबूरोड तथा 11 मार्च को पंचायत समिति शिवगंज में सवेरे 11 बजे से शाम 4 बजे तक उक्त शिविरों का आयोजन किया जाएगा। शिविर में दिव्यांगजनों को अपना आधार कार्ड, जन आधार कार्ड, पासपोर्ट आकार का फोटो एवं ऑफलाइन दिव्यांग प्रमाण-पत्र यदि पूर्व में जारी किया है तो साथ लेकर आना होगा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation वित्त मंत्रालय में बैन हुए सभी एआई टूल्स, सुरक्षा व गोपनीयता को खतरा प्रयागराज महाकुंभ – 2025 संगम में श्रद्धालुओं को मिल रहा स्काउट स्वयं सेवकों का संबल महाकुंभ प्रयागराज में सेवाएं दे रहे है हिन्दुस्तान स्काउट राज्य सचिव औदिच्य ने किया निरीक्षण