24न्यूज अपडेट. सिरोही। सिरोही– दिव्यांग प्रमाणीकरण शिविर में जिला प्रशासन, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, सामाजिक न्याय विभाग, पंचायत राज विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग एवं सूचना प्रौद्योगिक विभाग के संयुक्त तत्वावधान में शिविर का आयोजन पंचायत समिति सिरोही के परिसर में हुआ।
शिविर नोडल अधिकारी सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक श्री राजेन्द्र कुमार पुरोहित ने बताया कि शिविर में लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया जिनमें 144 लोगों का पंजीयन किया गया जिस मे से 130 दिव्यागंजन के प्रमाण पत्र जारी किए।
सीएमएचओ डॉ दिनेश खराड़ी ने बताया कि शिविर में 130 दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी किये जिसमें लोेकोमोटर के 82, नेत्र रोग के 36, मनोरोग के 7, नाक कान व गला के 5 दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी किये। साथ ही 14 लोगों को उच्च चिकित्सा संस्थान पर रेफर किये एवं 11 लोगों का दिव्यांग उपकरण चिन्हीकरण किया गया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकीय टीम में नैत्ररोग विशेषज्ञ डॉ. हनुमन्त सिंह राणावत, ऑर्थाैपेडिक डॉ. प्रकाश चौधरी एवं नाक व कान विशेषज्ञ डॉ. बलदेव सिंह, मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. देवेंद्र बसेरा ने अपनी सेवा दी।
शिविर में महावीर सिंह ने दिव्यांगजनो के लिए राजस्थान राडवेज बस कार्ड 14 बनाए गए।
सीएमएचओ डॉ. दिनेश खराड़ी ने बताया कि 19 फरवरी को पंचायत समिति पिंडवाड़ा, 28 फरवरी को पंचायत समिति रेवदर, 4 मार्च को पंचायत समिति आबूरोड तथा 11 मार्च को पंचायत समिति शिवगंज में सवेरे 11 बजे से शाम 4 बजे तक उक्त शिविरों का आयोजन किया जाएगा। शिविर में दिव्यांगजनों को अपना आधार कार्ड, जन आधार कार्ड, पासपोर्ट आकार का फोटो एवं ऑफलाइन दिव्यांग प्रमाण-पत्र यदि पूर्व में जारी किया है तो साथ लेकर आना होगा।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.