कविता पारख 24 न्यूज़ अपडेट निम्बाहेड़ा नगर मे जैन धर्मवलम्बियो ने श्री शान्तिनाथ जिनालाय के प्रथम स्थापना दिवस के त्रिदिवसीय कार्यक्रम अंतर्गत अंतिम दिन भगवान पार्श्वनाथ का अनुष्ठान कर श्रीज़ी कि शोभायात्रा निकाली।समाज प्रवक्ता मनोज़ सोनी के अनुसार अध्यक्ष सुशील काला ओर महामंत्री मनोज़ पटवारी कि अगुवाई मे आयोजित श्री शान्तिनाथ दिगंबर जैन मंदिर कि प्रथम स्थापना दिवस के अंतर्गत तीन दिवसीय कार्यक्रम के आज अंतिम दिवस पर आदर्श कॉलोनी स्थित शान्तिनाथ मंदिर मे भगवान पार्श्वनाथ विधान पूजा अनुष्ठान सम्पन्न किये। विधानाचार्य अभिषेक जैन ओर भजन गायक प्रशांत जैन के सानिध्य मे भगवान के जिनभिषेक ओर शांतिधारा तथा मंदिर शिखर पर धवजा फहराई गई जिसके लाभार्थी प्रेम चंद विकास मोदी तथा पालकी मे भगवान विराजित ओर प्रथम कलश करने के पुण्यर्जक राकेश कुमार मीठा लाल कोठारी परिवार ने सम्पन्न कराये। तत्पश्चात सकल जैन श्री संघ ने श्री ज़ी विराजित पालकी शोभायात्रा शान्तिनाथ जिनालय से निकाली जो नगर के प्रमुख मार्गा से होती हुई पुनः मंदिर परिसर मे जाकर सम्पन्न हुई जहाँ पर भगवान के कलश आदि धार्मिक कार्यक्रम हुए। जुलुस मे विराजित प्रभु के समक्ष श्रद्धांलुओं ने श्री फल ओर दीपक से आरती वंदना कर श्रद्धा प्रकट कि। जुलुस मे सैकड़ो श्वेत वस्त्र धारण कर धर्मवलम्बी नाचते गाते भक्तिभाव से नंगे पैर चल रहे थे। शोभायात्रा जुलुस मे क्षेत्रीय विधायक श्री चंद कृपलानी सहित पूर्व विधायक अशोक नवलखा भाजपा नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी ओर जैन समाज के विविध प्रबुद्धजनों ने भाग लिया। भगवान पार्श्वनाथ कि विधान पूजा मे समाज जनो ने भगवान के समक्ष बने मांड़ने पर श्री फल के साथ अर्घ्य चढ़ा कर भक्ति की। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation दुल्हे की कार में अचानक लगी आग, मंदसौर से सांवरिया जी जा रही थी बारात वंडर सीमेंट लि द्वारा संचालित निःशुल्क कोचिंग के विधार्थियो का CET में चयन