24 न्यूज अपडेट. उदयपुर। पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल के कान नाक एवं गला रोग विभाग के चिकित्सकों ने 3 बर्षीय बच्ची की श्वास नली से सुपारी निकालकर उसे नया जीवन दिया।पाली जिले के बाली तहसील निवासी तीन बर्षीय मायरा ने खेलते खेलते सुपारी का टुकडा खा लिया,जो उसकी श्वास नली में फॅस गया। उसे सांस में दिक्कत होने पर परिजन उसे रात 1 बजें पीएमसीएच की इमरजेंसी में लेकर आए। यहां बाल रोग विभाग के डॉ.पुनीत जैन ने उसकी जॉच की और सीटी स्कैन कराया तो पता चला कि बच्ची की सांस नली में कोई वस्तु होने का संदेह हुआ, जिसके बाद कान, नाक और गला विभाग के डॉ.शिव कौशिक को सूचित किया गया। डॉ.शिव कौशिक ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत ब्रोंकोस्कोपी (दूरबीन से ऑपरेशन) करने का निर्णय लिया।बच्ची की सांस नली में सुपारी के टुकड़े मिले, जिन्हें कुछ ही मिनटों में निकाल दिया गया। ऑपरेशन सफल रहा और बच्ची को बाद में वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। डॉ.कौशिक ने बताया कि आमतौर पर इस तरह की समस्या होने पर डॉक्टर ऑपरेशन कर उस चीज को बाहर निकाल देते हैं। लेकिन बच्चे की कम उम्र को देखते हुए ऐसा करना बिल्कुल भी संभव नहीं था। इसके बाद चिकित्सको की टीम ने बच्चे को बेहोश कर दूरबीन द्वारा उसके मुंह के रास्ते से श्वास नली के अन्दर फॅसे हुए सुपारी के टुकड़ों को बाहर निकाला। ऑपरेशन में अगर देरी हो जाती तो बच्ची के सुपारी के टुकडों के फूलने के कारण श्वास नली के बन्द होने की बच्चें की जान भी जा सकती थी। बच्ची के माता-पिता ने पीएमसीएच के चेयरमेन राहुल अग्रवाल,एक्जीक्यूटिव डॉयरेक्टर अमन अग्रवाल,सभी चिकित्सकों,मैनेजमेंट,नर्सिंग कर्मियों एवं स्टाफ का आभार जताया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation होटल संस्थान दक्षिणी राजस्थान एवं होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान ने नव नवनियुक्त आईजी उदयपुर का किया स्वागत एमपीयूएअी में डॉ. आर. एल. सोनी ने निदेशक प्रसार शिक्षा का कार्यभार ग्रहण किया