24 न्यूज अपडेट. उदयपुर। उदयपुर के बड़गांव थाना क्षेत्र में कल रात को एक स्कॉर्पियो कार अनियंत्रित हो गई। ओवर स्पीड कार तीन बार पलटी जिससे हादसे में दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि दो जने गंभीर घायल हो गए। बताया गया कि रात करीब 10 बजे बड़गांव रोड़ पर लोयरा से कुछ दूर हादसा हुआ। चारों युवक शादी से लौट रहे थे। कार की गति बहुत ज्यादा थी ऐसे में चालक उस पर नियत्रण नहीं रख सका और कार अचानक दो से तीन बार पलटी खा गई। कार के कुछ पार्ट्स टूटकर अलग हो गए। थानाधिकारी पूरण सिंह राजपुरोहित ने बताया कि हादसे में जगदीश डांगी (23) निवासी सेलू गांव बड़गांव और पीयूष डांगी (17) निवासी पुला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बबलू डांगी और पवन घायल हो गए। उनको तुरंत एमबी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया जो अब भी गंभीर रूप से घायल हैं। चारों युवक शादी से लौटकर स्कॉर्पियों कार में वापस घर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि कार की गति इतनी तेज थी कि पीयूष और जगदीश आगे बैठे थे और जगदीश गाड़ी चला रहा था। बबलू और पवन पीछे बैठे थे। गाड़ी की गति इतनी तेज थी कि यह सडक पर तीन बार पलटी और उसके बाद एक खड्डे में जा गिरी। ग्रामीण मदद को दौडे व पुलिस को बताया जिसने घायलों को बाहर निकाला गया। हॉस्पिटल में पीयूष और जगदीश को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
तीन बार पलटी ओवरस्पीड कार, दो युवकों की मौत, दो घायल

Advertisements
