Site icon 24 News Update

तीन दिवसीय योग महोत्सव का आगाज

Advertisements

24 न्यूज अपडेट
desk24newsupdate@gmail.com
उदयपुर। तीन दिवसीय विशाल योग महोत्सव चेतक सर्कल स्थित गांधी ग्राउंड में शुरू हुआ। आयुष मंत्रालय भारत सरकार एवं केंद्रीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान परिषद तथा संस्कृति विकास संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में हो रहे इस महोत्सव का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने किया। आयोजन समिति के हिमांशु पालीवाल और दीपेन्द्रसिंह चौहान ने बताया कि महोत्सव में योग गुरु, जनप्रतिनिधि, योग शिक्षक, योग वैज्ञानिक, योग विद्यार्थी, योग शोधार्थी, योग प्रतिनिधि, योग जिज्ञासु एवं योग के क्षेत्र में विशेष रुचि रखने वाले लोग हिस्सा ले रहे हैं। तीन दिवसीय आयोजन के दौरान योग महोत्सव के तहत कई गतिविधियां आयोजित की जाएंगी जिसमें प्रसुप्ति से जागृति की और देश के विभिन्न योग संस्थानों के विशेषज्ञों द्वारा उद्बोधन एवं मार्गदर्शन, योग एवं वैकल्पिक चिकित्सा पद्धतियों यथा नाड़ी विज्ञान, प्राकृतिक चिकित्सा आयुर्वेद पंचकर्म के विशेषज्ञों द्वारा निःशुल्क उपचार, औषधि वितरण एवं मार्गदर्शन आदि प्रमुख हैं।

Exit mobile version