कविता पारख 24 न्यूज़ अपडेट निम्बाहेडा । कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने कस्बा निम्बाहेड़ा में सी के होटल में जुआरियों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए होटल के कमरे में जुआ खेल रहे 19 लोगों को गिरफ्तार कर जुआ दाव पर लगी राशि 32 हजार 80 रूपये नगद जप्त की है।पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि शनिवार को एएसपी सरिता सिंह के निर्देशन एवं डीएसपी निम्बाहेड़ा बद्रीलाल राव के पर्यवेक्षण में थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहेडा राम सुमेर मीणा पु.नि. के नेतृत्व में गोकुल लाल डांगी उ.नि., एएसआई जुल्फकार खां, हैडकानि. लेहरीलाल , कानि. बृजमोहन, प्रदीप कुमार, तेजपाल, कान्तीलाल, रामचन्द्र, प्रमोद कुमार, ज्ञानप्रकाश, विजयसिंह, हेमन्त, अमित, राजुसिह, राजेश व सरियाराम द्वारा निम्बाहेड़ा कस्बे में सी. के. होटल पर दबिश देकर होटल के कमरे में ताश के पत्तों पर जुआं खेल रहे 19 लोगों को गिरफ्तार किया हैं, जिनसे जुआं की राशि 32 हजार 80 रुपये जब्त किए हैं।गिरफ्तार कमल जैन पुत्र पुरन मल जैन निवासी एल-37 इन्दिरा नगर नीमच थाना नीमच सीटी जिला नीमच एमपी, सकेब खान पुत्र उबेद खान निवासी इन्द्रा कॉलोनी निम्बाहेड़ा ,अर्जुन सिंह पुत्र कमल सिंह राजपुत निवासी गली न० 12 आर के कॉलोनी निम्बाहेड़ा ,फैसल खान पुत्र मोहम्मद आसिफ खान निवासी कैची चौराया निम्बाहेड़ा, असवद खान पुत्र आमान खान निवासी इन्द्रा कॉलोनी निम्बाहेड़ा, ऐरान खान पुत्र जावेद खान निवासी रज्जा कॉलोनी निम्बाहेड़ा सिजैन खान पुत्र वसीम खान निवासी रज्जा कॉलोनी सेक्टर 14 उदयपुर हाला नवरत्न राज विलास थाना सुखेर जिला उदयपुर, अलजार शेख पुत्र मोहम्मद अखलाक निवासी दरगाह के पीछे कपासन थाना कपासन जिला चितौडगढ, राहुल उर्फ महावीर पुत्र रामलाल उर्फ रणवीर जाति बैरवा निवासी गली नम्बर 10 के सामने आर के कॉलोनी निम्बाहेड़ा, मोहम्मद अफाज पुत्र मोहम्मद ईरफान निवासी काली मन्दिर के पिछे युनिवर्सिटी रोड़ उदयपुर थाना भोपालपुरा जिला उदयपुर, मोहम्मद अरमान पुत्र मोहम्मद सफी निवासी रूपनगर कच्ची बस्ती शोभागपुरा थाना सुखेर जिला उदयपुर, अयान पुत्र मोहम्मद इरफान छीपा निवासी काली मन्दिर के पिछे युनिवर्सिटी रोड़ थाना भोपालपुरा जिला उदयपुर, यशपाल सिंह पुत्र फतेह सिंह राजपुत निवासी कालीवास थाना देलवाड़ा जिला राजसमन्द, नाहिद खां पुत्र मोहम्मद सफीक खान निवासी अलीपुरा उर्फ कृष्णपुरा थाना भोपालपुरा जिला उदयपुर, अफजल अहमद पुत्र मंजुर अहमद निवासी अलीपुरा उर्फ कृष्णपुरा थाना भोपालपुरा जिला उदयपुर, पंकज पुत्र ललित माली निवासी सिलावटी मोहल्ला निम्बाहेड़ा,अशु खान उर्फ अशरफ पुत्र मोहम्मद खान उर्फ मोहम्मद हुसैन मुसलमान निवासी कर्मचारी कॉलोनी निम्बाहेड़ा, आजम खां पुत्र अयाज खान निवासी नूर कॉलोनी निम्बाहेड़ा,मोनिस खां पुत्र सहजाद अहमद निवासी 403 जय लक्ष्मी अपार्टमेन्ट न्यु गोपालपुरा थाना सुखेर जिला उदयपुर। होटल के कमरे में जुआ खेल रहे 19 लोगों को गिरफ्तार कर जुआ दाव पर लगी राशि 32 हजार 80 रूपये नगद जप्त की है। थाना कोतवाली निम्बाहेड़ा पर राजस्थान सार्वजनिक जुआ अध्यादेश में कार्यवाही जारी है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation जावदा द्वितीय विद्यालय में जरूरतमंदों को किया स्वेटर का वितरण दिन दिवसीय शिल्प कला प्रदर्शन सहजागरूकता कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ