1. 24 न्यूज अपडेट उदयपुर। गोल्ड स्कैम चलाने वालों से सावधान हो जाइये। तंत्र-मंत्र के बहाने ये सबसे पहले भोले-भाले लोगों को झांसे में लेते हैं और उसके बाद गोल्ड लूट कर चंपत हो जाते हैं। पुलिस भी ऐसे मामलों में आश्चर्यजनक रूप से जांच में ढिलाई बरतती है। आज दो पीड़ित परिवार एसपी के पास पहुंचे और मदद की गुहार लगाई व कहा कि पुलिस 6 महीने बाद भी ना तो जांच के निष्कर्ष तक पहुंची है, ना गोल्ड वापस दिलाया है। जबकि पीड़ितों ने वीडियो एविडेंस सहित पूरा कच्चा चिट्ठा जांच अधिकारी को दे रखा है। आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और उनसे लूटे हुए सोने व कैश से नई एसेट बनाते हुए ऐशोआराम का जीवन जी रहे हैं। इससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। प्रार्थियों ने कहा कि तांत्रिकों की पहुंच नेताओं व भूमाफियाओं तक भी है। पुलिस ने अब तक ठोस जांच क्यों नही की इसकी भी जांच होनी चाहिए।
  2. एडवोकेट जितेन्द्र रजक ने बताया कि तांत्रिक आया व घर में किसी का साया बता कर एक परिवादी से 26 तोला सोना गुमराह करके ले गया; एक अन्य मामले में 16 तोला सोना व रूपए हडप लिया। हिरणमगरी व प्रतापगनर थाने में ढोंगी बाबाओं पर मामले दर्ज हैं व आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं व रिकवरी नहीं की गई है। आरोपियों के खिलाफ और भी मुकदमे दर्ज हो सकते हैं। एक ही उच्च अध्िकारी से जांच करवाई जाए। प्रतापनगर निवासी जगदीश सालवी ने बताया कि 29 नवंबर 2023 को रूपेश सुथार लवाणा राजसमंद जिले का रहने वाला उनकी पत्नी से 3 लाख 80 हजार नगर व साढे 14 तोला सोना ले गया। प्रेमलता व यश सालवी, रिद्दिमा सालवी रूपेश को लेकर घर आई थी।
  3. इधर, एसपी को दिए परिवाद में दूसरी प्रार्थियां कमला लौहार पत्नी कैलाश चंद्र लौहार, निवासी ज्योति नगर सेक्टर-4 ने बताया कि अभियुक्तगण रिया सालवी पुत्री धर्मेंद्र उर्फ कालू लाल सालवी. निवासी-नाकौड़ा नगर प्रताप नगर उदयपुर, रूपेश सुथार पुत्र गुलाब चंद्र सुथार, निवासी- लवाणा राजसमंद व पलव सालवी पुत्र धर्मेंद्र उर्फ कालू लाल सालवी, निवासी निवासी-नाकौडा नगर प्रताप नगर उदयपुर, एक अन्य सेवक (भोपा) ने उनके साथ गोल्ड स्कैम किया। पुलिस थाना हिरण मगरी में दर्ज प्रथम सूचना संख्या 0053/2024 में उच्च अधिकारी से विस्तृत अनुसंधान करवा कर न्याय दिलाया जाए। बताया गया कि प्रार्थिया की पुत्री खुशबू लौहार आई.आई.एफ.एल गोल्ड लोन देने वाली कंपनी में कार्य करती हैं, जहां पर रिया सालवी उर्फ रानू ने पुत्री से सम्पर्क किया जो आये दिन गोल्ड लोन के लिए गोल्ड रखने व गोल्ड रखने के लिए आती जाती रहती थी, जिसने पुत्री से अच्छी जान पहचान बना ली। रिया सालवी को यह जानकारी हुई कि वह कपड़े सिलने का कार्य करती है। रिया सालवी उर्फ रानू सालवी व उसके साथ रूपेश सुथार नाम का व्यक्तिघर ज्योति नगर हिरण मगरी सेक्टर-4 आये तथा रिया ने बोला कि यह रूपेश माताजी का सेवक है जिसको माताजी की ड्रेस सिलवानी है तब द्वारा माताजी की ड्रेस होने के कारण पैसे लेने से मना कर किया तथा स्वयं को सेवक (भोपा) बताकर प्रार्थियां का विश्वास जीत लिया। तभी पुत्र प्रकाश घर आया जिसको चमडी की खुजली की समस्या होने से रिया सालवी ने कहा कि रूपेश माताजी के सेवक हैं जो अच्छे से तंत्र विद्या जानते हैं, जो कि प्रकाश की खुजली की समस्या का हल कर बीमारी सही कर देंगे। उन्होंने कहा कि इलाज डॉक्टर से सम्पर्क कर ही करवाउंगी तब रिया व रूपेश वहां से चले गये। जिनके साथ बाहर अन्य दो व्यक्ति भी इनका इंतजार कर रहे थे जिनमें एक पलव सालवी, रिया का भाई एवं एक अन्य व्यक्ति था। दो दिन बाद पुनः रिया सालवी व रूपेश घर पर आये तब वह घर पर अकेली थी। दोनों घर के अंदर आये जिनके हाथ में कुछ तंत्र विद्या का सामान था जिन्होंने घर में घुसकर तंत्र विद्या करनी शुरू कर दी तथा एक लाल पोटली में नारियल रखकर प्रार्थियां को कहा कि तंत्र विद्या से सिद्धी करनी पड़ेगी अन्यथा तुम्हारे पुत्र प्रकाश की बीमारी का जीवन भर निवारण नहीं होगा और यह बीमारी बढ़ती जायेगी तभी रिया सालवी व रूपेश ने प्रार्थियां को कुछ नशीला प्रदार्थ माताजी का प्रसाद बोलकर खिलाया तथा कहा कि आपके घर में सभी सदस्यों की उम्र मिलाकर उसका चौथा भाग सोना इस तंत्र सिद्धी में रखना होगा तभी हमारी तपस्या पूरी होगी। इस तरह झांसे में लेकर मेरे घर में पड़ा सोना लाल कलर की पौटलियों में रखवा दिया तथा सारी पौटलियां मंत्र का जाप करते हुए बांधते गये व बातों में उलझा रखा। सम्पूर्ण विद्या पूरी करने के बाद कहा कि इनको सवा महीने तक इन पौटलियों को नहीं खोलनी है तथा सारी पोटलियां घर के मंदिर में रखवा दी। इसके पश्चात भी रिया और रूपेश में घर में आया जाया करते थे और कहते थे कि अभी इन पोटलियों को खोलने का सही समय नहीं है। इस तरह कई प्रकार की किया कलापों को झांसा देकर घर में कुछ गड़ा होने का बताकर बाथरूम के कोने के फर्श के नीचे से एक लोहे का किला निकाला तब एक अन्य व्यक्ति जो स्वयं को गातोड़ जी का सेवक बता रहा था वह साथ था। इसी तरह से समय निकालते गये। कुछ समय बाद जब हमने पौटलियां खोलकर देखा तब हमें पता चला कि कम से कम 25 से 26 तोला सोना रिया सालवी व रूपेश ने हडप लिया है। प्रार्थियां के साथ झालसाजी पूर्वक हुई धोखाधड़ी की रिपोर्ट हिरण मगरी थाने में दर्ज करवाई जिसके प्रथम सूचना क्रमांक 53/2024 पुलिस थाना हिरण गगरी है। जिसमें पुलिस की ओर से आज दिन तक कोई कार्यवाही नहीं की गई। प्रार्थियां की पुत्री खुशबू के स्वयं स्तर पर पता करने पर ज्ञात हुआ कि रिया सालवी द्वारा उनके गोल्ड को अलग-अलग गोल्ड लोन देने वाली कंपनी की शाखाओं में रखकर भारी भरकम रूपये लोन के रूप में प्राप्त कर लिये है। वर्तमान में अभियुक्तगण खुले आम घुम रहे है। जिसकी जानकारी हमारे स्वयं के स्तर पर प्राप्त की गई जिसकी लोन कम्पनी की शाखाओं की लोन पर्चियां इस प्रार्थना पत्र के साथ सलंग्न किया गया।रूपेश एवं रिया आपराधिक प्रवृति के होकर बड़े-बड़े भूमाफियाओं के सम्पर्क में है तथा कई बार कहते थे कि हमारे प्रशासन में अच्छे जान पहचान वाले है कभी भी छोटी-मोटी या बड़ी बात हो तो फोन पर ही काम हो जाता है व मेरा भाई अच्छे नेताओं से सम्पर्क रखता है. ऐसे में हमारे काम एक फोन पर हो जाते है। इस प्रकार अभियुक्तगणों ने पुलिस से मिली भगत कर अभी तक हमें न्याय से वंचित रखा है। अधिक समय व्यथित हो जाने से ये लोग हमारे सोने को खुर्द-बुर्द कर देंगे। यह आपराधिक प्रवृति के है इन्होंने कई लोगों के साथ इस प्रकार की धोखाधड़ी की है। जिनकी प्रथम सूचना रिपोर्ट 54/2024 पुलिस थाना हिरणमगरी 127/2024 पुलिस थाना प्रतापनगर व 112/2024 पुलिस थाना प्रतापनगर दर्ज होकर और अनुसंधान है फिर भी अभियुक्तगण खुलेआम घुम रहे है जिन पर सख्त कानूनी कार्यवाही नहीं होने के कारण उनके हौसले बुलंद होते जा रहे हैं।

Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading