डूंगरपुर। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत प्रचार के अंतिम दिन पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा व कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा डूंगरपुर जिले के दौरे पर रहे। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने मालवीया को गद्दार बताया व कहा कि जैसे आदिवासियों ने अंग्रेजों के सामने नहीं झुक कर देश को आजाद कराया वैसे ही अब बांसवाडा-डूंगरपुर को भाजपा से आजाद करवाएंगे। डोटासरा ने कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए भाजपा प्रत्याशी महेंद्रजीत सिंह मालवीया पर निशाना साधते हुए उन्हें गद्दार तक बता दिया। डोटासरा बोले कि कांग्रेस के साथ गद्दारी करने वाले महेंद्र जीत सिंह मालवीया को सबक सिखाना है, उसे हराना है। ये कांग्रेस ने तय कर लिया है। जैसे आदिवासियों ने अंग्रेजों के सामने नहीं झुक कर देश को आजाद कराया। वैसे ही अब बांसवाडा-डूंगरपुर को भाजपा से आजाद करवाएंगे। उन्होंने कहा- कांग्रेस के साथ गद्दारी करने वाले महेंद्र जीत सिंह मालवीया को सबक सिखाना है, उसे हराना है। डोटासरा बुधवार को चौरासी विधानसभा क्षेत्र के कुआं गांव में इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार राजकुमार रोत के समर्थन में सभा को संबोधित कर रहे थे। डोटासरा ने पीएम मोदी और भाजपा पर जमकर निशाना साधा। कहा- अगर तीसरी बार देश में भाजपा की सरकार आ गई तो न आदिवासी बचेगा, न ही देश बचेगा, न लोकतंत्र बचेगा और न ही संविधान बचेगा। भाजपा को 400 पार सीट लाकर संविधान बदलना है, वोट का अधिकार समाप्त करना है और आपका आरक्षण समाप्त करना चाहते हैं। उन्होंने कहा लोकसभा चुनाव के पहले फेज में भाजपा की हवा उड़ गई है। 102 सीटों में से भाजपा की 20 सीट भी आने वाली नहीं है। 400 सीट का ख्वाब देखने वाली भाजपा लोकसभा चुनाव में 150 के अन्दर ही सिमट कर रह जाएगी। डोटासरा व प्रभारी रंधावा ने इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार राजकुमार रोत के समर्थन में चौरासी विधानसभा क्षेत्र के कुआं गांव में चुनावी सभा को संबोधित किया। इससे पहले इंडिया गठबंधन की बांसवाडा-डूंगरपुर लोकसभा सीट पर प्रचार के लिए पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा व कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा चौरासी विधानसभा क्षेत्र के कुआं गांव पहुंचे। डूंगरपुर- बांसवाड़ा के कांग्रेसी नेताओं और बीएपी के नेताओं ने डोटासरा व प्रभारी रंधावा का स्वागत किया। इसके बाद दोनों ने बांसवाडा-डूंगरपुर लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार राजकुमार रोत के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित किया। कांग्रेस प्रभारी रंधावा, बीएपी प्रत्याशी राजकुमार रोत, पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा सहित अन्य नेताओं ने भी भाजपा पर निशाना साधा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation नन्हे मुन्नो ने समझी मतदान प्रक्रिया और कठपुतलियों से समझा धरोहर का महत्त्व डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने की कुलदेवी बाण माताजी की विशेष पूजा-अर्चना