Advertisements
24 न्यूज अपडेट. उदयपुरं। योग स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ़ राजस्थान की चुनावी सभा जयपुर में सोमवार को आयोजित की गई। जिसमें सत्र 2025 से 2029 तक के लिए कार्यकारिणी गठित की गई। इसमें उदयपुर से डॉ दिलीप सिंह चौहान को योग स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ़ राजस्थान का उपाध्यक्ष बनाया गया है। डॉ दिलीप सिंह चौहान उदयपुर योग संघ के सचिव एवं निदेशक शारीरिक एवं योग शिक्षा विभाग माणिक्य लाल वर्मा श्रमजीवी कॉलेज जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय भी हैं।

