Site icon 24 News Update

डॉ. दिवाकर सिंह व डॉ. ऋतु मेहता ने राष्ट्रीय योग चैंपियनशिप में निभाई अहम भूमिका

Advertisements

24 News Update उदयपुर। उदयपुर निवासी डॉ. दिवाकर सिंह एवं डॉ. ऋतु मेहता ने 50वीं सब-जूनियर एवं जूनियर राष्ट्रीय योग स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश के कोच एवं राष्ट्रीय योगासन रेफरी के रूप में सहभागिता की। यह प्रतियोगिता 27 से 30 दिसंबर 2025 तक रांची (झारखंड) में आयोजित हुई, जिसमें 34 राज्यों के करीब 900 खिलाड़ियों ने भाग लिया। योग के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए योगा फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा डॉ. दिवाकर सिंह और डॉ. ऋतु मेहता को सम्मानित किया गया। उदयपुर के महाराणा मेवाड़ विद्या मंदिर विद्यालय के छात्र पूर्णेश सिंह एवं जिज्ञांश सिंह ने उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रतियोगिता में भाग लिया और उत्कृष्ट प्रदर्शन पर सम्मान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश से 35 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिनमें 6 खिलाड़ियों ने पदक जीते। विजेता खिलाड़ियों को दुबई में प्रस्तावित एशियन योगा चैंपियनशिप में भाग लेने का अवसर मिलेगा। योगासन स्पोर्ट्स एलाइंस एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष डॉ. महेश चंद्र एवं सचिव आचार्य भीम जी ने टीम को बधाई दी।

Exit mobile version