24 न्यूज़ अपडेट उदयपुर। नगर निगम की ओर से मदार नहर की सफाई का कार्य शुरू किया गया है जो जल्द ही संपूर्ण किया जाएगा लेकिन दूसरी तरफ शहर के कई इलाकों में रोज कचरा संग्रहण वाहन नहीं आ रहा है। लोग शिकायतें कर-कर के थक गए हैं मगर हर बार ठेकेदारों के पास नया बहाना होता है। कभी मेन पावर की कमी तो कभी वाहनों का खराब हो जाना, तो कभी अचानक बड़ी संख्या में लोगों का अवकाश पर चले जाना। इसी प्रकार शहर में कई जगह खुले में कचरे के ढेर लगे हुए हैं जहां से सड़ांध उठ रही है। वहां से कचरा कई-कई दिनों तक नहीं उठाया जा रहा है।नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश ने बताया कि शहर में मच्छर जनित बीमारियों को फैलने से रोकने के लिए शहर की फतहसागर झील को भरने की वाली मदार नहर की फिर से सफाई करवाने का कार्य मंगलवार से शुरू किया गया है। इस कार्य में स्वास्थ्य अधिकारी सत्यनारायण शर्मा को विशेष रूप से नियुक्त किया गया है। दो दिन में मदार नहर में लोगों द्वारा डाले गए कचरे को निकाल कर निश्चित स्थान पर फिकवाने की जिम्मेदारी दी गई है। नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश ने बताया कि मदार नहर की सफाई करवाने का मुख्य उद्देश्य नहर के पास रहने वाले लोगों में मच्छर जनित बीमारी को फैलने के रोकना है। शहर वासियों को कई बार अपील करने के उपरांत भी नहर में कचरा फेंक दिया जाता है जो नहर के किनारे जमा रहता है और इसी पर मच्छर जनित बीमारी फैलने का खतरा रहता है। शहर में निगम ओर भी कर रहा है काम। आयुक्त ने बताया कि नगर निगम द्वारा मच्छर जनित बीमारी को फैलने से रोकने के लिए शहर में प्रतिदिन फॉगिंग, ठहरे पानी में एमएलओ डालने के साथ ही जन जागरण किया जा रहा है। नालियों में पानी इक्कठा नहीं हो इस हेतु कई तरह से कार्य किया जा रहे हैं। आयुक्त ने शहरवासियों से भी अपील कि वह निगम के इन कार्यों में सहयोग कर मच्छर जनित बीमारियों को फैलने से रोकने में मदद करें। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation आईपीएल की तर्ज पर लगी श्रीमाली समाज के क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए खिलाड़ियों की बोली धरातल पर नहीं हो रहा काम, फेसबुक पर लड़ रहे जन प्रतिनिधि ’वैचारिक महासंग्राम‘, पंचायती से कब आएंगे बाज!!!