24 न्यूज अपडेट, डूंगरपुर। नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) की टीम ने डूंगरपुर के गलियाकोट के चीतरी थाना में एक मौलाना के घर पर छापा मारा व पूछताछ की। मोबाइल फोन जब्त कर लिया। बताया जा रहा है कि आतंकी साजिश के तहतएनआईए की टीम को इनपुट मिला था जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। मोबाइल भी टीम साथ ले गई। मौलाना सलमान गुजरात के हिलोन के रहने वाले हैं। गलियाकोट में दरगाह में मदरसे में बच्चों को पढ़ाने का काम करते हैं। एसपी मोनिका सेन ने मीडिया को बताया कि एनआईए टीम गुरुवार सुबह 4 बजे डूंगरपुर के चितरी थाना क्षेत्र में गलियाकोट गई। यहां मौलाना सलमान के घर पहुंची और छापेमारी की गई। छापेमारी के साथ ही मौलाना से पूछताछ शुरू की गई। इसके बाद एनआईए की टीम मौलाना को साथ लेकर चितरी थाने पहुंची। जहां एक कमरे में उससे पूछताछ की गई।एनआईए के 6 अधिकारी आए तथा करीब 7 घंटे तक मौलाना से पूछताछ की। घर पर सर्च में क्या मिला यह अब तक पता नहीं चल पाया है। आतंकी साजिश और फंडिंग को लेकर मौलाना से पूछताछ की गई। बताया जा रहा है कि केंद्रीय जांच एजेंसी की ओर से असम के ग्वालपाड़ा, महाराष्ट्र के औरंगाबाद, मुंबई और अमरावती, उत्तर प्रदेश के झांसी, बरेली, देवबंद और सहारनपुर, बिहार के सीतामढ़ी, पश्चिम बंगाल के हुगली, जम्मू-कश्मीर के बारामूला, रियासी, बडगाम और अनंतनाग, राजस्थान के डूंगरपुर और गुजरात के मेहसाणा सहित 19 स्थानों पर यह छापे मारे गए। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation युवा सम्मेलन में जिले में 278 नव चयनित, तीन हजार साईकिल, 580 टैबलेट, वोकेशनल टूल किट से लाभान्वितफोटो संलग्न: प्रभारी मंत्री श्री खराड़ी ने किया जिला विकास प्रदर्शनी एवं पंच गौरव प्रदर्शनी का शुभारंभ जिला विकास पुस्तिका का हुआ विमोचन, किसान सम्मेलन एवं प्रेस कॉन्फ्रेंस का हुआ आयोजन जिले के 188542 किसान के खातों में सीधे राशि रुपए 18.85 करोड़ डीबीटी हस्तान्तरण से लाभान्वित जिला स्तर पर स्कूटी योजना में छात्राएं एवं कृषि योजनाओं से किसान हुए लाभान्वित