24 न्यूज अपडेट. डूंगरपुर। डूंगरपुर जिले के ओबरी थाना क्षेत्र के बिलिया बड़गामा गांव में गुरुवार रात पंचायत के सरपंच आजाद कलासुआ पर कुछ बदमाशों ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान बीच-बचाव करने आई उनकी पत्नी माया कलासुआ (जो जिला परिषद सदस्य भी हैं) के साथ भी बदमाशों ने मारपीट की और मौके से फरार हो गए। सरपंच की पत्नी माया कलासुआ ने बताया कि रात में ओबरी थाने के एक पुलिसकर्मी का फोन उनके पति के पास आया था, जिसमें बताया गया कि उनके घर के पास मेन रोड पर कुछ लड़कों के बीच झगड़ा हो रहा है और उन्हें मौके पर पहुंचना चाहिए। पुलिसकर्मी ने कहा कि वह भी जल्द पहुंच रहा है। सरपंच आजाद कलासुआ अपनी पत्नी के साथ मौके पर पहुंचे और झगड़ रहे युवकों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन इसी दौरान वहां मौजूद बदमाशों ने ही उन पर हमला कर दिया। चाकू से उनके पेट और सिर पर वार किया गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। जब उनकी पत्नी माया कलासुआ बीच-बचाव करने आईं, तो बदमाशों ने उन्हें भी बेरहमी से पीटा और फिर मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल सरपंच को डूंगरपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद उनकी पत्नी माया कलासुआ ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि ओबरी थाने से फोन आने के बावजूद पुलिस समय पर मौके पर नहीं पहुंची, जिससे यह गंभीर वारदात हो गई। हमलावरों की पहचान बिलिया और डेचा गांव के कुछ बदमाशों के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation बेणेश्वर मुख्य मेले में मची गैर की धूम, कमलेश बरोट बने ‘वागड़ श्री’ रानू रोत बनी ‘वागड़ नी रुपारी’ बंद घर को बनाया निशाना, सोना-चांदी ले उड़े चोर