24 न्यूज अपडेट. डूंगरपुर। तस्कर भी बार बार पकड़े जाने पर भी बाज नहीं आ रहे हैं और हर बार नए तरीकों से गुजरात शराब की तस्करी कर रहे है। आज पुलिस ने ढाई लाख की शराब से भरा ट्रक पकड़ा, ड्राइवर को गिरफ्तार किया। डूंगरपुर की बिछीवाड़ा थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की। रतनपुर बॉर्डर पर आयशर ट्रक को जब्त करते हुए ढाई लाख रुपए कीमत की 40 कार्टन शराब जब्त की है। अवैध शराब ब्यावर से गुजरात ले जाई जा रही थी। बिछीवाड़ा थाना अधिकारी कैलाश सोनी ने बताया कि गुजरात की सीमा रतनपुर बॉर्डर पर नाकेबंदी चल रही थी। इस दौरान उदयपुर से अहमदाबाद की ओर जा रहे एक आयशर ट्रक को रुकवाया गया। ट्रक चालक ने अपना नाम पाली निवासी चंदनसिंह पुत्र श्रवण सिंह रावत बताया। ट्रक में वेस्टेज प्लास्टिक ओर गत्ते भरा होना बताया। शक होने पर पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली। वेस्टेज प्लास्टिक और गत्ते के पीछे शराब भरी पड़ी थी। दस्तावेज नहीं होने से पुलिस ने ट्रक को जब्त करते हुए चालक चंदनसिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने ट्रक से 2.5 लाख रुपए कीमत की 40 कार्टन शराब जब्त की। यह शराब ब्यावर से ट्रक में भरकर गुजरात ले जाई जा रही थी।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.