24 न्यूज अपडेट. बांसवाड़ा। बांसवाड़ा के भूंगड़ा कस्बे में किराना की दुकानों पर सामान खरीदने के नाम पर ठगी करने वाले दो बदमाशों को ग्रामीणों ने पकड़ा हैं। इन ठगों ने कस्बे की दुकानों पर ठगी का नायाब तरीका निकाला। इनमें से एक युवक इकबाल मोहम्मद की दुकान पर सामान लेने आया और उसने 5150 रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर करना बताते हुए निकल गया। इसक बाद वह सुनील कलाल की किराना शॉप पर गया और 7150 रुपए का सामान खरीदकर ऑनलाइन पेमेंट करने की बात कहते हुए चला गया। दोनों ही घटनाएं सीसीटीवी में कैद हो गई। जब यही ठग बुधवार शाम को जयेश कलाल की दुकान पर सामान लेने आए और रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर करने की बात कही तो दुकानदार ने तुरंत चेक किया। ऑनलाइन ट्रांसफर हुए नहीं होने पर ठगी के शिकार दुकानदार ने ठग को पहचान लिया। उसने तुरंत युवकों को पकड़ने की कोशिश की। इनमें से एक युवक वहीं पर दबोच लिया गया। दो साथी मौके से भाग गए। हाउसिंग बोर्ड चौकी पुलिस को इस वाकये की सूचना दी गई तो पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को खाटू श्याम मंदिर के पास से पकड़ लिया। भूंगड़ा थाना व हाउसिंग बोर्ड चौकी पुलिस ने ठीकरिया निवासी राहुल पुत्र देवीलाल बंजारा, भवानपुरा निवासी अर्पित पुत्र कांतिलाल गरासिया, गारिया निवासी विश्वास पुत्र पुनिया को गिरफ्तार किया है। कार्यवाहक एएसआई विवेकभानसिंह ने बताया कि पूछताछ की जा रही है और भी ठगी की वारदातों का खुलासा होने की संभावना है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation नकल की रीट : बांसवाड़ा में दबोचा सरकारी शिक्षक और एजेंट, शिक्षक भर्ती 2022 में डमी अभ्यर्थी बिठाकर मजे से कर रहा था नौकरी , 2 अन्य , 2 अभ्यर्थी फरार ट्रक से पकड़ी ढाई लाख की शराब, प्लास्टिक वेस्टेज और गत्ते की आड़ में ले जा रहे थे गुजरात