24 न्यूज अपडेट शाहपुरा। जिला कलेक्टर राजेंद्र सिंह शेखावत द्वारा एनएचएआई एवं आरएसआरडीसी के अधिकारियों को शाहपुरा में स्थित टोल नाके से स्थानीय लोगो को छूट देने के संबंध में आदेशित किया गया है | ज़िला कलेक्टर शेखावत के निर्देशानुसार एनएचएआई एवं आरएसआरडीसी के अधिकारियो को टोल नाके के 20 कि.मी . के दायरे में रहने वाले वाहन चालकों को टोल टैक्स में छूट के प्रावधान के तहत स्थानीय वाहन चालकों को प्रतिमाह रियायती दर पर एक पास बनवाना होगा, जिससे पूरे माह वो टोल नाके से आ जा सकते है।कादीसहना स्थित एनएचएआई टोल पर प्रतिमाह 340₹ तथा शाहपुरा टोल पर 380₹ प्रतिमाह राशि का भुगतान कर आवेदन करने पर वाहन चालक को पास जारी किया जाता है। इस संबंध में जिला कलेक्टर शेखावत द्वारा एनएचएआई एवंआरएसआरडीसी के अधिकारियों को स्थानीय वाहन चालकों के पास बनवाने हेतु 12 एवं 13 अगस्त को टोल नाके पर कैंप लगवाने हेतु आदेशित किया गया है ।स्थानीय वाहन चालकों को 12 तथा 13अगस्त को टोल प्लाजा पर आयोजित होने वाले शिविर में आवेदन के साथ वैध पते का प्रमाण और वाहन का पंजीकरण प्रमाणपत्र (आरसी) जमा करवाने पर पास जारी किया जाएगा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation टनल में था पानी का बहाव, बैल को बचाने गए युवक की मौत कंटेनर 11 हजार केवी की लाइन को छू गया, ड्राइवर और राहगीर महिला झुलसे