24 न्यूज अपडेट. झालावाड़। डाक्टर भगवान कहे जाते हैं लेकिन हैं तो इनसान, पता नहीं कब किसका ईमान डोल जाए पता ही नहीं चलता। ताजा खबर झालवाड से हैं। नीट में 15-15 लाख रुपए लेकर डमी कैंडिडेट्स बने 10 मेडिकल स्टूडेंट को दिल्ली पुलिस और मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार किया है इनमें से 8 की जमानत हो गई। दो स्टूडेंट से मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम पूछताछ कर रही है। सभी छात्र राजस्थान के ही रहने वाले हैं व फर्स्ट ईयर से लेकर इंटर्नशिप तक कर रहे हैं। अब सवाल उठ रहा है कि क्या ये भी नकल करके पास हुए थे या इन्होंने पैसे देकर डमी बिठाए थे। झालावाड़ मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. सुभाष जैन ने बताया- 4 मई को नीट की परीक्षा हुई थी, 8 मई को दिल्ली पुलिस के अधिकारी झालावाड़ आए। उन्होंने 8 स्टूडेंट्स के बारे में जानकारी मांगी। 13 जून को मुंबई पुलिस के अधिकारी झालावाड़ आए और 2 स्टूडेंट्स (एक छात्र, एक छात्रा) की जानकारी मांगी। 13 जून को झालावाड़ में ही शाम 6 बजे तक मुंबई पुलिस ने छात्र व छात्रा से पूछताछ की। इसके बाद दोनों को अपने साथ मुंबई ले गए। इसकी जानकारी लोकल पुलिस को कॉलेज की ओर से दी गई थी। मुंबई पुलिस की गिरफ्त में आए दोनों स्टूडेंट्स 2022 बैच के हैं। दोनों राजस्थान के हैं। बाकी 8 स्टूडेंट्स राजस्थान व अन्य राज्यों से हैं। ये 8 स्टूडेंट्स 2019, 2021 और 2022 बैच के हैं। मेडिकल कॉलेज की जांच कमेटी अपने स्तर पर भी जांच कर रही है। मामले में मेडिकल कॉलेज झालावाड़ के असिस्टेंट एकेडमिक प्रोफेसर डॉ. मयंक जैन ने बताया- दिल्ली पुलिस की जांच टीम ने हमसे 8 छात्रों और मुंबई पुलिस ने 2 स्टूडेंट्स की जानकारी मांगी थी। हमें छात्रों के नाम बताए गए थे। ये सभी छात्र झालावाड़ मेडिकल कॉलेज के थे। पूछताछ के बाद इन्हें गिरफ्तार किया गया था। 8 छात्रों की बाद में जमानत हो गई थी। जबकि 2 छात्रों से मुंबई की टीम ने पहले पूछताछ की, फिर उन्हें गिरफ्तार कर ले गए। अभी दोनों मुंबई क्राइम ब्रांच की कस्टडी में हैं। स्टूडेंट्स से पूछताछ की थी। अनुसार इन छात्रों पर 15-15 लाख रुपए लेकर डमी कैंडिडेट बनकर परीक्षा देने का आरोप है। इनमें कुछ छात्राएं भी हैं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा का अनूठा नवाचारहर कार्मिक को कर्मयोगी बनाने का महायज्ञ सिद्ध होगा मुख्यमंत्री रोजगार उत्सवअल्प समय में राज्य सरकार ने दी 20 हजार नियुक्तियांराज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री स्वयं प्रदान करेंगे नियुक्ति पत्र निगम के ऑफिस से 10 कदम दूर आखिर कैसे हो गया अवैध निर्माण, क्या कर रहे थे अधिकारी, सेटबैक में बनाई कैफे की दीवार तोड़ी, जिनकी वजह से हुआ निर्माण उन पर क्या कार्रवाई??????