24 न्यूज अपडेट. झालावाड़। डाक्टर भगवान कहे जाते हैं लेकिन हैं तो इनसान, पता नहीं कब किसका ईमान डोल जाए पता ही नहीं चलता। ताजा खबर झालवाड से हैं। नीट में 15-15 लाख रुपए लेकर डमी कैंडिडेट्स बने 10 मेडिकल स्टूडेंट को दिल्ली पुलिस और मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार किया है इनमें से 8 की जमानत हो गई। दो स्टूडेंट से मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम पूछताछ कर रही है। सभी छात्र राजस्थान के ही रहने वाले हैं व फर्स्ट ईयर से लेकर इंटर्नशिप तक कर रहे हैं। अब सवाल उठ रहा है कि क्या ये भी नकल करके पास हुए थे या इन्होंने पैसे देकर डमी बिठाए थे। झालावाड़ मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. सुभाष जैन ने बताया- 4 मई को नीट की परीक्षा हुई थी, 8 मई को दिल्ली पुलिस के अधिकारी झालावाड़ आए। उन्होंने 8 स्टूडेंट्स के बारे में जानकारी मांगी। 13 जून को मुंबई पुलिस के अधिकारी झालावाड़ आए और 2 स्टूडेंट्स (एक छात्र, एक छात्रा) की जानकारी मांगी। 13 जून को झालावाड़ में ही शाम 6 बजे तक मुंबई पुलिस ने छात्र व छात्रा से पूछताछ की। इसके बाद दोनों को अपने साथ मुंबई ले गए। इसकी जानकारी लोकल पुलिस को कॉलेज की ओर से दी गई थी। मुंबई पुलिस की गिरफ्त में आए दोनों स्टूडेंट्स 2022 बैच के हैं। दोनों राजस्थान के हैं। बाकी 8 स्टूडेंट्स राजस्थान व अन्य राज्यों से हैं। ये 8 स्टूडेंट्स 2019, 2021 और 2022 बैच के हैं। मेडिकल कॉलेज की जांच कमेटी अपने स्तर पर भी जांच कर रही है। मामले में मेडिकल कॉलेज झालावाड़ के असिस्टेंट एकेडमिक प्रोफेसर डॉ. मयंक जैन ने बताया- दिल्ली पुलिस की जांच टीम ने हमसे 8 छात्रों और मुंबई पुलिस ने 2 स्टूडेंट्स की जानकारी मांगी थी। हमें छात्रों के नाम बताए गए थे। ये सभी छात्र झालावाड़ मेडिकल कॉलेज के थे। पूछताछ के बाद इन्हें गिरफ्तार किया गया था। 8 छात्रों की बाद में जमानत हो गई थी। जबकि 2 छात्रों से मुंबई की टीम ने पहले पूछताछ की, फिर उन्हें गिरफ्तार कर ले गए। अभी दोनों मुंबई क्राइम ब्रांच की कस्टडी में हैं। स्टूडेंट्स से पूछताछ की थी। अनुसार इन छात्रों पर 15-15 लाख रुपए लेकर डमी कैंडिडेट बनकर परीक्षा देने का आरोप है। इनमें कुछ छात्राएं भी हैं।
झालावाड़ में मानसून से पहले आ गया था नकल का मानसून : डाक्टरी करते डोला ईमानर, नीट में 15-15 लाख लेकर बन गए डमी कैंडिडेट, झालावाड़ मेडिकल कॉलेज के 10 छात्र-छात्राएं पकड़े गए

Advertisements
