24 न्यूज अपडेट, उदयपुर। विश्वासघात की एक सनसनीखेज घटना में, मकान मालिक द्वारा सौंपे गए घर की चाबी का गलत इस्तेमाल कर किराएदार महिला ने 8 लाख रुपये के गहने और 30 हजार रुपये नकद चुरा लिए। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर चोरी के सामान को बरामद कर लिया है। क्या है पूरा मामला?जावर माइंस थाना पुलिस के अनुसार, यह घटना नाका बाजार इलाके में रहने वाले राजेश सेन के मकान में हुई। राजेश किसी जरूरी काम से उदयपुर गए थे, जबकि उनकी पत्नी अनीता अपने भाई के निधन के कारण पीहर गई हुई थीं। घर को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से उन्होंने मुख्य दरवाजे की चाबी अपनी किराएदार रेखा देवी प्रजापत (निवासी- रेलमगरा, राजसमंद) को सौंप दी थी। कैसे पकड़ी गई आरोपी महिला?शाम को पड़ोसियों ने मकान मालिक को सूचना दी कि घर का मुख्य दरवाजा खुला हुआ है। संदेह होने पर जब राजेश घर पहुंचे तो देखा कि अलमारी के ताले टूटे हुए थे और सोने के गहने—चार चूड़ियां (1 तोला), हार (3.5 तोला), मंगलसूत्र (3 तोला), नाक की वेसर (1.5 तोला) और 30 हजार रुपये नकद गायब थे। राजेश सेन की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की और जल्द ही संदेह की सुई किराएदार रेखा देवी की ओर गई। कड़ाई से पूछताछ करने पर महिला ने चोरी की बात कबूल ली। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर चोरी के गहने और नकदी बरामद कर ली। पुलिस का बयानजावर माइंस थानाधिकारी पवन सिंह ने बताया कि आरोपी महिला ने सोची-समझी साजिश के तहत वारदात को अंजाम दिया था। फिलहाल, उसे न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation हवाई जहाज में ये प्रतिबंधित चीजें नहीं ले जा सकते, बोर्डिंग पास की कोई नीति ही नहीं….सांसद रावत को मिला जवाब!!! गायरियावास में किराए के मकान में चलाया रैकेट, 5-5 लाख में बेचा था पेपर, तीन कॉन्स्टेबल, एक महिला अभ्यर्थी गिरफ्तार, सहित 5 आरोपी पुलिस रिमांड पर