कविता पारख 24 न्यूज़ अपडेट निम्बाहेड़ा। निम्बाहेड़ा क्षेत्र के भाजपा नेताओं ने विपक्ष द्वारा निम्बाहेड़ा जिला चिकित्सालय के नवीन भवन के निर्माण कार्य को लेकर सोमवार को उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन सौंपने को क्षेत्र की जनता में भ्रम फैलाने तथा झूठी वाहवाही बटोरने का प्रयास मात्र बताया। भाजपा नेताओं ने कहा कि राजस्थान सरकार के पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी के नेतृत्व में विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों ने रफ्तार पकड़ ली है।पूर्व विधायक अशोक नवलखा, पंचायत समिति प्रधान बगदीराम धाकड़, उप प्रधान जगदीशचन्द्र आंजना, भाजपा नगर अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, भाजपा प्रदेश ओबीसी प्रकोष्ठ मंत्री एवं जिप सदस्य गब्बर सिंह अहीर, पूर्वी मण्डल अध्यक्ष अशोक जाट, पश्चिमी मण्डल अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह शक्तावत, कनेरा मण्डल अध्यक्ष जुगल किशोर धाकड़, भाजयुमो नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी सहित भाजपा नेताओं ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री के द्वारा देश के प्रत्येक जिला मुख्यालय पर मेडिकल कॉलेज खोलने के परिणामस्वरूप निम्बाहेड़ा में जिला चिकित्सालय स्वीकृत हुआ एवं इसका निर्माण कार्य भी जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) के द्वारा निम्बाहेड़ा नगर पालिका के कांग्रेस शासित बोर्ड की देखरेख में करवाया जा रहा है। भाजपा नेताओं ने कहा कि वास्तविकता में जिला चिकित्सालय का कार्य लगातार प्रगति पर है, बावजूद इसके विपक्ष झूठे ज्ञापन के माध्यम से आमजन को बरगलाने का प्रयास कर रहा है।भाजपा नेताओं ने बताया कि जिला चिकित्सालय का संपूर्ण निर्माण कार्य जब कांग्रेस शासित बोर्ड की देखरेख में हो रहा है, तो कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा झूठे एवं भ्रामक ज्ञापन के माध्यम से जनता को मात्र गुमराह करने का कार्य किया जा रहा है, जबकि राज्य में जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है एवं निम्बाहेड़ा में भाजपा के जनप्रिय विधायक श्रीचंद कृपलानी के विजयी हुए हैं तभी राज्य एवं क्षेत्र में विकास कार्यों ने रफ्तार पकड़ी है।भाजपा नेताओं ने कहा कि विधायक कृपलानी की अनुशंसा पर राजस्थान सरकार ने निम्बाहेड़ा-मंगलवाड़ फोरलेन, छोटीसादड़ी में उप जिला चिकित्सालय, छोटीसादड़ी में एडीजे कोर्ट, निम्बाहेड़ा में कन्या महाविद्यालय, कनेरा के निम्बोदा में लघु सिंचाई परियोजना आदि कई महत्वपूर्ण कार्यों की घोषणा की है। इसमें से निम्बाहेड़ा में कन्या महाविद्यालय के लिए भूमि आवंटन प्रक्रिया के साथ ही शिक्षण कार्य आरम्भ करने के लिए प्रवेश प्रक्रिया भी आरम्भ हो गई है।भाजपा नेताओं ने कहा कि कांग्रेस जब सत्ता में भी तब मात्र घोषणाओं पर घोषणा की गई एवं मात्र जो कार्य हुए ही नहीं उनके लोकार्पण के पत्थर लगाए गए, जो आमजन से छूपे नहीं है। ऐसे में अब सत्ता चले जाने के पश्चात एवं भाजपा के द्वारा करवाए जा रहे विकास कार्यों से क्षुब्ध होकर विपक्ष द्वारा आमजन को गुमराह कर झूठी वाहवाही बटोरने के लिए झूठे ज्ञापन सौंपे जा रहे हैं।भाजपा नेताओं ने आमजन को विश्वास दिलाया कि जिला चिकित्सालय के नवीन भवन का निर्माण इसी कार्यकाल में पूर्ण करवाया जाएगा, साथ ही यदि इसके लिए और भी बजट की आवश्यकता पड़ी तो उसकी भी व्यवस्था करवाते हुए उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य कर Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation नयागांव में बाबा रामदेवजी का तीन दिवसीय मेला 4सितम्बर से, अखिल भारतीय कवि सम्मेलन 5को कथा का माध्यम से जो भी सीखें उसे अपने जीवन में उतारें- विधायक कृपलानी, बाबा रामदेव व्यायाम शाला पर नानी बाई का मायरा का हुआ समापन